{"_id":"680897077f7b8d742603209d","slug":"srh-vs-mi-ipl-2025-41st-match-playing-xi-prediction-captain-vice-captain-player-list-news-in-hindi-2025-04-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SRH vs MI Playing 11: जीत की लय बरकरार रखने उतरेगी मुंबई इंडियंस, सामने होगी सनराइजर्स हैदराबाद की चुनौती","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SRH vs MI Playing 11: जीत की लय बरकरार रखने उतरेगी मुंबई इंडियंस, सामने होगी सनराइजर्स हैदराबाद की चुनौती
Wed, 23 Apr 2025 01:00 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 23 Apr 2025 01:00 PM IST
सार
मुंबई और हैदराबाद के बीच हेड टु हेड प्रदर्शन की बात करें तो मुंबई इंडियंस के खिलाफ सनराइजर्स ने 24 में से 10 मैच जीते और 14 गंवाए हैं। ऐसे में आंकड़ों पर भी मुंबई का पलड़ा भारी है। मुंबई इंडियंस के लिए अपने मैदान से बाहर खुद को आजमाने का और लय बनाए रखने का यह सुनहरा मौका है।
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या और पैट कमिंस
- फोटो : ANI
विस्तार
खराब फॉर्म से गुजर रही सनराइजर्स हैदराबाद का सामना बुधवार को मुंबई इंडियंस से होगा। इन दोनों टीमों के बीच आईपीएल 2025 में यह दूसरी भिड़ंत होगी। इससे पहले मुंबई ने हैदराबाद को चार विकेट से हराया था और अब सनराइजर्स की नजरें पुराना हिसाब चुकता करने पर टिकी होंगी। सनराइजर्स की टीम इस सीजन उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सकी है और उसने सात में से अब तक दो मुकाबले ही जीते हैं।
विज्ञापन
हेड-अभिषेक की जोड़ी पर निर्भर सनराइजर्स
सनराइजर्स की टीम अंक तालिका में नौवें स्थान पर है और उसके सात मैचों में चार अंक हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि हैदराबाद की टीम काफी हद तक अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की ओपनिंग जोड़ी पर निर्भर है। अगर यह सलामी जोड़ी विफल रहती है तो सनराइजर्स का बल्लेबाजी आक्रमण लड़खड़ा जाता है। हेड के प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव चिंता का सबब है। सनराइजर्स को अपने इस ऑस्ट्रेलियाई स्टार से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी क्योंकि इस मैच में हार से टीम की स्थिति खराब हो जाएगी। टीम की गेंदबाजी भी अच्छी नहीं रही है और अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी आशा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। हर्षल पटेल और ईशान मलिंगा ने ही अब तक प्रभावित किया है।
ये भी पढ़ें: LSG vs DC: दिल्ली के खिलाफ बल्लेबाजी क्रम लड़खड़ाने के बाद जहीर से चर्चा करते दिखे पंत, वीडियो हुआ वायरल

सनराइजर्स के पास लय हासिल करने का मौका
सनराइजर्स को धीमी और टर्निंग पिचों पर दिक्कतें आई है। पैट कमिंस की कप्तानी वाली टीम दो घरेलू मैच भी हार चुकी है। वानखेड़े स्टेडियम की पेचीदा पिच पर मुंबई ने उसे चार विकेट से हराया था और इसी मैच में चुनौतीपूर्ण हालात के सामने उसकी कमजोरियों की कलई खुल गई। सनराइजर्स के बल्लेबाजों ने सपाट विकेटों पर अच्छा प्रदर्शन किया है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ अनुकूल पिच पर खेलने से उनके सामने खोई लय हासिल करने का सुनहरा मौका है।

हेड टु हेड प्रदर्शन
मुंबई और हैदराबाद के बीच हेड टु हेड प्रदर्शन की बात करें तो मुंबई इंडियंस के खिलाफ सनराइजर्स ने 24 में से 10 मैच जीते और 14 गंवाए हैं। ऐसे में आंकड़ों पर भी मुंबई का पलड़ा भारी है। मुंबई इंडियंस के लिए अपने मैदान से बाहर खुद को आजमाने का और लय बनाए रखने का यह सुनहरा मौका है। मुंबई लगातार तीन जीत के साथ आईपीएल में निराशाजनक शुरुआत से उबर रही है। मुंबई के लिए अच्छी बात यह है कि उसके स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा फॉर्म में लौट आए हैं। रोहित का इस मैच में भी इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरना तय माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें: SRH vs MI: काली पट्टी बांधकर उतरेंगे मुंबई-हैदराबाद के खिलाड़ी, आतंकी हमले के पीड़ितों को देंगे श्रद्धांजलि

इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 इस प्रकार है...
मुंबई इंडियंसः रियान रिक्लेटन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, अश्विनी कुमार।
सनराइजर्स हैदराबादः अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिच क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जीशान अंसारी, मोहम्मद शमी।

आइए जानते हैं मुंबई और हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 मैच से जुड़ी सारी जानकारियां...
मुंबई और हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कब खेला जाएगा?
मुंबई और हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला 23 अप्रैल यानी बुधवार को खेला जाएगा।
मुंबई और हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कहां खेला जाएगा?
मुंबई और हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाएगा।
मुंबई और हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कब शुरू होगा?
मुंबई और हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 7:00 बजे होगा।
मुंबई और हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
मुंबई और हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा।
मुंबई और हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
मुंबई और हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 के मैच को ऑनलाइन जियोहॉटस्टार (JioHotstar) एप पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट दर्शक Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।