{"_id":"644a1df829c05592b5067355","slug":"srh-all-rounder-washington-sundar-ruled-out-of-remainder-of-ipl-2023-due-to-hamstring-injury-2023-04-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2023: सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ा झटका, टूर्नामेंट से बाहर हुआ स्टार ऑलराउंडर, पिछले मैच में किया था कमाल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2023: सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ा झटका, टूर्नामेंट से बाहर हुआ स्टार ऑलराउंडर, पिछले मैच में किया था कमाल
Thu, 27 Apr 2023 12:32 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 27 Apr 2023 12:32 PM IST
सार
आईपीएल 2023 में हैदराबाद की टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। सात मैच में सिर्फ दो जीत के साथ यह टीम अंक तालिका में नौवें स्थान पर है। अब इस टीम को एक और झटका लगा है।
विज्ञापन
वॉशिंगटन सुंदर
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर मांसपेशियों में खिंचाव के कारण आईपीएल 2023 के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं। इस सीजन जीत के लिए तरस रही इस टीम को यह बड़ा झटका है। सनराइजर्स हैदराबाद फ्रेंचाइजी ने सुंदर की चोट और आईपीएल 2023 के बाकी मुकाबलों लिए उनकी अनुपलब्धता की जानकारी दी।
हैदराबाद की फ्रेंचाइजी की तरफ से ट्वीट किया गया, "हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण वॉशिंगटन सुंदर आईपीएल 2023 से बाहर हो गए हैं। हम उनके जल्द ठीक होने की कामना करते हैं।"
23 वर्षीय गेंदबाजी ऑलराउंडर सुंदर ने अब तक सात मैच खेले हैं और 48.66 की औसत और 8.26 की इकॉनमी से तीन विकेट लिए हैं। वहीं, बल्ले के साथ, उन्होंने 15 के औसत और 100 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 24 के उच्चतम स्कोर के साथ 60 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
तमिलनाडु के इस खिलाड़ी को पिछले आईपीएल के दौरान भी हाथ में चोट लग गई थी। यह वही हाथ था, जिससे वह गेंदबाजी करते हैं। सुंदर लगातार चोट से परेशान रहे हैं और इसी वजह से वह भारतीय टीम में भी अपनी जगह पक्की नहीं कर पाए हैं।
पिछले मैच में किया था कमाल
वॉशिंगटन सुंदर ने पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने दिल्ली के खिलाफ 28 रन देकर तीन विकेट लिए थे। इसके बाद 15 गेंद में नाबाद 24 रन भी बनाए ते। हालांकि, वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए थे।
सनराइजर्स हैदराबाद ने इस सीजन अभी तक सात मैच खेले हैं और दो में जीत हासिल की है। वहीं, पांच मुकाबलों में इस टीम को हार का सामना करना पड़ा है। 10 टीमों की तालिका में हैदराबाद चार अंक के साथ नौवें स्थान पर है। आखिरी स्थान पर मौजूद दिल्ली कैपिटल्स के पास भी चार अंक हैं। शुरुआती दो मैच में हार के बाद हैदराबाद की टीम जीत की पटरी पर लौटी थी और लगातार दो मैच जीते थे, लेकिन इसके बाद फिर इस टीम को लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। अब इस टीम के लिए प्लेऑफ का सफर मुश्किल हो गया है।