विवादित क्रिकेटर श्रीसंथ लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। बिग बॉस के भीतर आईपीएल थप्पड़ कांड और स्पॉट फिक्सिंग को लेकर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। जिसे बिग बॉस का प्रसारणकर्ता कलर्स चैनल हाथों-हाथ बेचने को तैयार है।
भावुक हुई श्रीसंथ की पत्नी भुवनेश्वरी, राज कुंद्रा पर भड़ास निकालने के बाद बोलीं- मैं टूट चुकी हूं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसी कड़ी में कलर्स चैनल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जहां राजस्थान रॉयल्स के पूर्व सहमालिक और सट्टेबाजी के आरोपी राज कुंद्रा ने श्रीसंथ का खुलेआम मजाक बनाने की कोशिश की थी। जिसके बाद श्रीसंथ की पत्नी भुवनेश्वरी कुमारी ने राज कुंद्रा को जमकर लताड़ लगाई थी, अब इसी क्रम में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक खुला पत्र लिखा है।
राज कुंद्रा पर भड़की श्रीसंथ की पत्नी भुवनेश्वरी, सोशल मीडिया पर जमकर सुनाई खरी-खोटी
इस खुले पत्र में भुवनेश्वरी ने श्रीसंथ का पक्ष लेते हुए कई बातें लिखीं। जिसमें उन्होंने क्रिकेटर पति के सबसे बुरे दिनों को याद किया। उस संघर्ष और परिवार की स्थिति का जिक्र किया। स्पॉट फिक्सिंग को लेकर भी भुवनेश्वरी ने अपनी बात रखी। अगली स्लाइड में देखिए उनके पत्र का हिंदी अनुवाद
'मैं यह काफी दुखी मन से लिख रही हूं, क्योंकि श्री को उनकी लाइफ के सबसे बुरे दिनों के बारे में सोचते हुए और उन दिनों को याद करके रोते हुए देखकर मैं टूट गई हूं। मैं प्रार्थना करती हूं कि जिन परिस्थितियों से हम या हमारी फैमिली गुजरी है, उसका सामना कोई और कभी न करे।'
Heart to Heart message for #SreeFam
A False accusation can ruin person's life. @sreesanth36 #sreesanth #bb12 #BigBoss12 pic.twitter.com/j95JtvxtlT
उन्होंने अपने इस लेटर में साल 2013 के आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग केस का जिक्र किया है, जिसमें पुलिस ने उनपर आरोप लगाया था कि बुकीज के साथ उनकी डील हुई थी, जिसके तहत मोहाली में श्रीसंत को एक खास ओवर में 14 या उससे ज्यादा रन देने थे और तौलिया लगाकर उन्हें बुकीज को सिग्नल देना था।