फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AUSvIND: टीम इंडिया की बादशाहत दांव पर, सीरीज गंवाते ही छिन जाएगा नंबर एक का ताज

Wed, 28 Nov 2018 12:20 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 28 Nov 2018 12:20 PM IST
विज्ञापन
AUSvIND: Indian cricket team top spot in danger against Test series vs Australia

दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम भारत 6 दिसंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल की आखिरी टेस्ट सीरीज खेलने उतरेगा। चार टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला 6 दिसंबर से एडिलेड में शुरु होगा। 

AUSvIND: Indian cricket team top spot in danger against Test series vs Australia

भारत लंबे समय से आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पहले पायदान पर बना हुआ है, लेकिन अब इस सीरीज के दौरान उसकी बादशाहत पर खतरा मंडरा रहा है। दरअसल, अन्य टीमों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया हैं। श्रीलंका को उसी के घर में 3-0 से रौंदकर इंग्लैंड दूसरे क्रम पर पहुंच चुका है।

AUSvIND: Indian cricket team top spot in danger against Test series vs Australia

भारत इस वक्त आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में 116 अंकों के साथ पहले और इंग्लैंड 108 अंकों के साथ दूसरे क्रम पर हैं। इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से पहले शुरुआत 106 अंकों के साथ की थी और यह सीरीज जीत से उसे 2 अंकों का लाभ हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
AUSvIND: Indian cricket team top spot in danger against Test series vs Australia

द. अफ्रीका 106 अंकों के साथ तीसरे, न्यूजीलैंड 102 अंकों के साथ चौथे और ऑस्ट्रेलिया 102 अंकों के साथ पांचवें क्रम पर हैं। इस बीच भारत विदेशी धरती पर पहले द. अफ्रीका से हारा फिर इंग्लैंड के हाथों सीरीज गंवाई। अब सामने ऑस्ट्रेलिया है। भूलना नहीं चाहिए कि ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर भारतीय योद्धाओं का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है।

विज्ञापन
AUSvIND: Indian cricket team top spot in danger against Test series vs Australia

यदि ऑस्ट्रेलिया ने भारत का 4-0 से सफाया कर दिया और द. अफ्रीका 26 दिसंबर से अपने घर में शुरू हो रही टेस्ट श्रृंखला में पाकिस्तान को 3-0 से कुचल देता है तो आईसीसी रैंकिंग में द. अफ्रीका शीर्ष पर पहुंच जाएगा। इस स्थिति में ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर होगा और भारत रैंकिंग में इंग्लैंड से नीचे फिसलकर चौथे स्थान पर पहुंच जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed