फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sreesanth wife Bhuvneshwari questions Gautam Gambhir upbringing after nasty spat

Sreesanth vs Gambhir: 'परवरिश मायने रखता है...', गंभीर विवाद में कूदीं श्रीसंत की पत्नी, दिया विवादित बयान

Thu, 07 Dec 2023 06:12 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 07 Dec 2023 06:12 PM IST
सार

लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) मैच के दौरान दोनों में जमकर बहस हुई। गौतम इंडिया कैपिटल्स के लिए खेल रहे थे जबकि श्रीसंत गुजरात जायंट्स का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। श्रीसंत ने आरोप लगाया है कि गंभीर ने उन्हें फिक्सर कहा।

विज्ञापन
Sreesanth wife Bhuvneshwari questions Gautam Gambhir upbringing after nasty spat
श्रीसंत और उनकी पत्नी भुवनेश्वरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों को गौतम गंभीर और श्रीसंत के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली है। बुधवार को लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) मैच के दौरान दोनों में जमकर बहस हुई। गौतम इंडिया कैपिटल्स के लिए खेल रहे थे जबकि श्रीसंत गुजरात जायंट्स का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। श्रीसंत ने आरोप लगाया है कि गंभीर ने उन्हें फिक्सर कहा। उन्होंने वीडियो जारी कर अपनी बात रखी। दूसरी ओर, गंभीर ने इस मामले में अब तक कुछ नहीं कहा है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर हंसते हुए तस्वीर पोस्ट की और लिखा, ''मुस्कुराइए! जब दुनिया में लोग सिर्फ ध्यान खींचने की कोशिश कर रहे हैं।''
विज्ञापन


इस विवाद में अब श्रीसंत की पत्नी भुवनेश्वरी भी कूद गई हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर श्रीसंत के वीडियो के नीचे विवादित कमेंट किया है। भुवनेश्वरी ने लिखा, ''श्रीसंत से यह सुनना बहुत चौंकाने वाला है कि एक खिलाड़ी जो कई वर्षों तक उनके साथ भारत के लिए खेला है, वह इस स्तर तक गिर सकता है। सक्रिय क्रिकेट से संन्यास लेने के इतने वर्षों के बाद भी। आखिरकार परवरिश बहुत मायने रखती है और यह तब दिखाई देती है जब ऐसा व्यवहार मैदान पर सामने आता है। यह वाकई चौंकाने वाला है।''
विज्ञापन

Sreesanth wife Bhuvneshwari questions Gautam Gambhir upbringing after nasty spat
श्रीसंत - फोटो : सोशल मीडिया
श्रीसंत ने गंभीर से विवाद पर क्या कहा?
श्रीसंत ने इस विवाद को लेकर, ''कई चैनल वाले मुझे कॉल कर रहे हैं और मुझसे जानना चाहते हैं कि आखिरकार मैदान पर हुआ क्या था। मैं उस तरह का इंसान नहीं हूं जो पीआर (पब्लिक रिलेशन) में ज्यादा पैसे खर्च करे और गलत बातें फैलाए। इसलिए मैं लाइव आकर आपसे बात कर रहा हूं। मैं हर समाचार चैनल को एक ही बात नहीं दोहराना चाहता। हमें पता है कि वो (गंभीर) कितने शक्तिशाली हैं और पीआर पर कितना खर्च कर सकते हैं।''

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज ने कहा, ''मैं एक आम इंसान हूं, जिसने अकेले ही अपने परिवार और बाकी चीजों के लिए लड़ाई लड़ी है। उसमें आप सभी का भी समर्थन रहा है। वह मुझे लाइव टीवी में पूरी दुनिया के सामने फिक्सर फिक्सर बुलाते रहे। मैंने उन्हें एक भी बुरा शब्द नहीं कहा। मैंने उनके लिए किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल नहीं किया। मैंने सिर्फ उनसे पूछा- आप मुझे क्या कह रहे हो? और मैं हंस रहा था क्योंकि वह मुझे बार बार फिक्सर कह रहे थे। वह अभद्र भाषाओं का भी प्रयोग कर रहे थे।''

'मैंने गाली का इस्तेमाल नहीं किया'
श्रीसंत ने कहा- जब अंपायर उन्हें कंट्रोल करने की कोशिश कर रहे थे, तब भी वह इसी तरह के शब्दों का इस्तेमाल कर रहे थे। हो सकता है उनका पीआर बहुत मजबूत हो, लेकिन मैं हर चैनल पर आकर एक ही चीज नहीं बता सकता। इसलिए मैंने लाइव आकर आपको सारी सच्चाई बताई है। सोशल मीडिया पर अगर मेरे खिलाफ कोई वीडियो वायरल हो रहा है तो आप समझ जाएं उनकी छवि को बनाए रखने की कोशिश की जा रही है। मैंने मेरे तरफ से एक शब्द एक गाली तक का इस्तेमाल नहीं किया।

श्रीसंत ने कहा- वह सिर्फ मेरे साथ ऐसा नहीं कर रहे हैं, बल्कि कई लोगों के साथ ऐसा किया है। मुझे नहीं पता उन्होंने इसकी शुरुआत क्यों की। जब विकेट गिरा था तो उस ब्रेक में भी मुझे वह कुछ शब्द कहते रहे। लोगों ने सोशल मीडिया पर फैला दिया कि सिक्सर-सिक्सर कुछ बोला है, लेकिन ऐसा तो उन्होंने बोला ही नहीं। गंभीर ने बोला- तू फिक्सर है। यह बात करने का कोई तरीका नहीं है। मैं चाहूं तो इस पर आगे की कार्रवाई भी कर सकता हूं। मैं बस इस मामले को यहीं रफा दफा करना चाहता हूं, लेकिन उनके लोग उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे हैं।''
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed