{"_id":"5c76cd40bdec2273aa6bc25a","slug":"sreesanth-to-sc-no-proof-against-me-life-ban-for-me-is-wrong","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरे खिलाफ कोई सुबूत नहीं, अजीवन प्रतिबंध लगाना गलत : श्रीसंथ ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मेरे खिलाफ कोई सुबूत नहीं, अजीवन प्रतिबंध लगाना गलत : श्रीसंथ
Thu, 28 Feb 2019 08:09 AM IST
अभिषेक निगम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Thu, 28 Feb 2019 08:09 AM IST
विज्ञापन
S Sreesanth
स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों के चलते प्रतिबंध झेल रहे पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंथ ने खुद पर लगे बैन को गलत करार दिया है। सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान श्रीसंत ने कहा कि उनके खिलाफ कोई सुबूत नहीं है। उन पर आजीवन बैन लगाना गलत है।
विज्ञापन
यही नहीं श्रीसंथ ने आरोप लगाया कि हिरासत के दौरान दिल्ली पुलिस ने उन्हें लगातार टॉर्चर किया ताकि वे 2013 के आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग स्कैंडल में अपनी संलिप्तता को स्वीकार कर लें।
विज्ञापन
जुलाई 2015 में गिरफ्तारी के बाद ट्रॉयल कोर्ट के आदेश पर रिहा किए गए श्रीसंथ ने कहा कि पुलिस ने टॉर्चर से कबूलवाया था कि वह स्पॉट फिक्सिंग में शामिल थे।35 वर्षीय क्रिकेटर ने केरल हाई कोर्ट की ओर से बीसीसीआई के आजीवन प्रतिबंध को बरकरार रखने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।
विज्ञापन