{"_id":"5993c7664f1c1bcd7d8b47b0","slug":"sreesanth-played-an-exhibition-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार साल के बाद मैदान पर 'केरल एक्सप्रेस' की हुई वापसी, ऐसा रहा प्रदर्शन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चार साल के बाद मैदान पर 'केरल एक्सप्रेस' की हुई वापसी, ऐसा रहा प्रदर्शन
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Wed, 16 Aug 2017 09:47 AM IST
विज्ञापन
एस श्रीसंथ
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज एस श्रीसंथ ने स्पॉट फिक्सिंग मामले से बरी होने के बाद मैदान पर वापसी की। चार साल के बाद मैदान पर वापसी करने वाले श्रीसंथ ने एक प्रदर्शनी मैच खेला। उल्लेखनीय है कि दर्शकों ने श्रीसंथ का जोरदार स्वागत किया। यही नहीं, दोनों टीमों के सदस्यों ने गुलाब देकर श्रीसंथ के मैदान में उतरने का स्वागत किया।
बता दें कि केरल हाई कोर्ट ने 7 अगस्त को श्रीसंथ को बड़ी राहत देते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा उन पर लगाए गए प्रतिबंध को हटा दिया। बीसीसीआई से प्रतिबंध हटाने का आग्रह करते हुए पिछले साल श्रीसंथ ने बोर्ड को एक पत्र लिखा था। इसकी प्रतिक्रिया में बीसीसीआई ने कहा था कि बोर्ड अनुशासन बनाए रखने को लेकर बेहत सतर्क है और बोर्ड को अब तक ऐसा कुछ नहीं दिखा है, जिससे उन पर लगा आजीवन प्रतिबंध हटाने का फैसला वापस लिया जा सके।
याद हो कि स्पॉट फिक्सिंग मामले में जांच की वजह से श्रीसंथ को मई, 2013 में दिल्ली की तिहाड़ जेल में भी रखा गया था। दिल्ली पुलिस ने फिक्सिंग के आरोप में 17 मई 2013 को मुंबई से श्रीसंथ को उनके साथी खिलाड़ियों अजित चंडीला और अंकित चव्हाण के साथ गिरफ्तार किया था। तब मौजूदा केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की अध्यक्षता में बीसीसीआई की अनुशासन समिति ने श्रीसंथ पर 13 सितम्बर, 2013 को स्पॉट फिक्सिंग मामले में दोषी पाए जाने के बाद आजीवन प्रतिबंध लगा दिया था।
विज्ञापन
श्रीसंथ ने मंगलवार को प्रदर्शनी मैच खेलने उतरी प्लेबैक सिंगर्स-इलेवन का नेतृत्व किया। उन्होंने प्रोड्यूर्स इलेवन के खिलाफ मैच खेला। इस मैच में श्रीसंत ने बल्लेबाजी की शुरुआत की और अच्छी बल्लेबाजी की। श्रीसंत इस प्रदर्शनी मैच में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद हुए और उन्होंने तिरंगा भी लहराया।
तेज गेंदबाज ने कहा, 'मैं मैदान पर वापसी करके बहुत खुश हूं। मैं अब नई शुरुआत करूंगा। यहां से तिरुवनंतपुरम जाउंगा और उसके बाद आगे बढूंगा। इसके बाद भारतीय टीम में वापसी करने का पूरा प्रयास करूंगा। बीसीसीआई से लगे प्रतिबंध के बाद श्रीसंथ को किसी भी क्रिकेट के मैदान पर प्रवेश की अनुमति नहीं थी। यहां तक कि वह टीम के प्रशिक्षण सत्र में हिस्सा नहीं ले सके थे।'