Gambhir vs Sreesanth: 'तू फिक्सर है', श्रीसंत ने बताया मैदान पर क्या बोले थे गंभीर, कहा- मैं तो उनसे सिर्फ...
श्रीसंत के मुताबिक, गंभीर ने उन्हें 'तू फिक्सर है..तू फिक्सर है' कहकर संबोधित किया था और गाली भी दी थी। श्रीसंत ने कहा कि उन्होंने गंभीर से कुछ नहीं कहा था और सिर्फ पूछ रहा था कि क्यों गुस्सा कर रहे हो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीसंत ने किए बड़े खुलासे
गंभीर पर लगाए गंभीर आरोप
अंपायरों से भी अभद्र भाषा में बातचीत की
Emotions are always running high, when you were very passionate about your game.
— Nikhil 🏏 (@CricCrazyNIKS) December 6, 2023
Sreesanth and Gambhir in an animated chat during the @llct20 Eliminator!#LegendsLeagueCricket pic.twitter.com/Qjz8LqC41l
Smile when the world is all about attention! pic.twitter.com/GCvbl7dpnX
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) December 7, 2023
लीजेंड्स लीग क्रिकेट में लाइव मैच के दौरान भारत के दो पूर्व क्रिकेटर्स गौतम गंभीर और श्रीसंत भिड़ गए। बुधवार को सूरत में इस लीग के एलिमिनेटर मैच में गुजरात जाएंट्स और इंडिया कैपिटल्स की टीमें आमने-सामने थीं। जहां गंभीर कैपिटल्स के कप्तान हैं, वहीं श्रीसंत गुजरात के गेंदबाज हैं। इस मैच के दौरान गंभीर और श्रीसंत के बीच जमकर बवाल हुआ।
दरअसल, इस मैच के दौरान गुजरात के कप्तान पार्थिव पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इंडिया कैपिटल्स के लिए कर्क एडवर्ड्स और गंभीर ओपनिंग के लिए आए। अपनी 30 गेंद में 51 रन की पारी में कैपिटल्स के कप्तान गंभीर ने श्रीसंत को कुछ चौके लगाए। वीडियो में ऐसा दिख रहा है कि इसके बाद श्रीसंत ने हताशा में गंभीर की ओर देखा और कुछ शब्द कहे। इसके जवाब में गंभीर ने इस तेज गेंदबाज को घूरकर देखा और इशारा किया। यह विवाद यहीं नहीं रुका। एक फैन ने सोशल मीडिया पर स्टैंड से रिकॉर्ड किया गया एक वीडियो पोस्ट किया जो कि कैपिटल्स के किसी बल्लेबाज के आउट होने के समय का है। उस ब्रेक के दौरान गंभीर और श्रीसंत के बीच फिर से शब्दों का आदान-प्रदान हुआ।
6... 4... Showdown! Watch till the end for Gambhir 👀 Sreesanth.
— FanCode (@FanCode) December 6, 2023
.
.#LegendsOnFanCode @llct20 pic.twitter.com/SDaIw1LXZP
गंभीर ने अपनी 51 रन की पारी में सात चौके और एक छक्का लगाया। वह अपनी टीम की ओर से सर्वोच्च स्कोरर रहे। कैपिटल्स ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 223 रन बनाए। जवाब में गुजरात की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 211 रन ही बना सकी। मैच खत्म होने के बाद जब कैपिटल्स ने जाएंट्स को हराकर क्वालिफायर 2 में जगह पक्की की, तो श्रीसंत ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें गंभीर पर उन्होंने निशाना साधा और गंभीर आरोप लगाए। गंभीर और श्रीसंत 2007 टी20 विश्व कप और 2011 वनडे विश्व कप में विजेता भारतीय टीम का हिस्सा थे।