फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sreesanth likely to return

श्रीसंत को वापसी की उम्मीद

Tue, 11 Dec 2012 01:21 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Tue, 11 Dec 2012 01:21 AM IST
विज्ञापन
sreesanth likely to return

चोट के कारण एक साल तक क्रिकेट के मैदान से बाहर रहने वाले तेज गेंदबाज शांतकुमारन श्रीसंत प्रतियोगी क्रिकेट में फिर से लौट आए हैं और उन्हें उम्मीद है कि वह जल्द ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करेंगे। श्रीसंत ने पिछले सप्ताह कोच्चि में क्लब स्तर के दो मैच खेले थे।

विज्ञापन


श्रीसंत पैर के अंगूठे की चोट के कारण क्रिकेट मैदान से एक साल से अधिक समय तक बाहर रहे। दो क्लब लेवल मैच खेलने के बाद श्रीसंत ने ट्विटर पर पोस्ट किया 'अपनी लय और गति में वापस लौटना अच्छा लग रहा है। मैं जल्द ही केरल रणजी टीम से जुडूंगा। मैं अपने सभी समर्थकों को धन्यवाद देता हूं। मुझे 28 रन पर छह विकेट मिले जो बुरा प्रदर्शन नहीं है।'
विज्ञापन


केरल एक्सप्रेस के नाम से मशहूर श्रीसंत पिछले वर्ष रणजी सत्र में एक मैच खेलने के बाद ही हट गए थे और अंगूठे की चोट के लिए रिहैबिलिटेशन में जुट गए थे। श्रीसंत को अपने अंगूठे की दो बार सर्जरी करानी पड़ी थी और अब वह खुद को फिट महसूस कर रहे हैं। श्रीसंत ने 27 टेस्टों में 87 विकेट हासिल किए हैं। वह गत वर्ष इंग्लैंड दौरे में आखिरी बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed