{"_id":"beb9c5d1e76f352d2a5e75c8730048bb","slug":"sreesanth-cricketer-spot-fixing-bcci-bowler","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के बंधन में बंधेंगे श्रीसंत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
शादी के बंधन में बंधेंगे श्रीसंत
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 19 Nov 2013 08:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिक्सिंग के आरोपों में घिरे भारत के गेंदबाज एस श्रीशंत 12 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। श्रीशंत की होने वाली पत्नी जयपुर की राजसी खानदान से ताल्लुक रखती हैं। विवाह श्रीशंत के राज्य केरल में होगा।
विज्ञापन
भारत के तेज गेंदबाज श्रीशंत आईपीएल 2013 में स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों में फंसे हैं। बीसीसीआई ने श्रीशंत के क्रिकेट खेलने पर पाबंदी लगा दी है।
एनडीटीवी के मुताबिक श्रीसंत की होने वाली पत्नी, जो जयपुर के किसी शाही खानदान से ताल्लुक रखती है, उसकी जानकारी अब तक नहीं मिल पाई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह वहीं लड़की है, जो ऑटोग्राफ लेने के लिए 2006 में श्रीसंत से मिली थी।
विज्ञापन
फिक्सिंग वाले मामले में लड़की का पूरा परिवार श्रीसंत को सपोर्ट कर रहा है। कुछ रिपोर्ट के अनुसार लड़की के पिता ने श्रीसंत से तिहाड़ जेल में मुलाकात भी की थी। उसका पूरा परिवार श्रीसंत से जुड़े कानूनी पहलुओं की ओर भी ध्यान दे रहा है।
विज्ञापन