{"_id":"59fc6e174f1c1b60678b8efa","slug":"sreesanth-accuses-bcci-to-protect-13-player-named-in-mudgal-committee","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"श्रीसंत ने स्पॉट फिक्सिंग में किया यह बड़ा खुलासा, बीसीसीआई ने आरोपों को किया खारिज ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
श्रीसंत ने स्पॉट फिक्सिंग में किया यह बड़ा खुलासा, बीसीसीआई ने आरोपों को किया खारिज
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
Updated Fri, 03 Nov 2017 06:57 PM IST
विज्ञापन
एस श्रीसंत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पॉट फिक्सिंग से परेशान चल रहे टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज श्रीसंत ने कहा है कि बीसीसीआई फिक्सिंग में शामिल 13 खिलाड़ियों को बचाने की कोशिश कर रही है। श्रीसंत ने कहा कि इन खिलाड़ियों पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ बीसीसीआई ने षड्यंत्र किया है। बीसीसीआई ने हालांकि श्रीसंत के इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है।
विज्ञापन
एस श्रीसंत
श्रीसंत ने कहा कि जिन खिलाड़ियों को बीसीसीआई बचा रही है उनमें से 5-6 खिलाड़ी तो अभी भी आईपीएल में खेल रहे हैं। श्रीसंत ने कहा कि इन 13 खिलाड़ियों के नाम मुदगल कमेटी की रिपोर्ट में थे। नाम आने के बाद बीसीसीआई ने इन नामों को सार्वजनिक नहीं करने की अपील की थी। उसे शंका थी कि नाम सामने आने से भारतीय क्रिकेट को नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
एस,श्रीसंत
- फोटो : PTI
श्रीसंत ने कहा कि मैं बिना किसी वजह के इस पूरे मामले में आरोपी बनाया गया। मुझे तिहाड़ जेल में रखा गया। श्रीसंत ने कहा कि मैं यह नहीं कह रहा हूं कि मुझे इन 13 के नाम जानने हैं। लेकिन मैं यह जानना चाहता हूं कि इन 13 लोगों से पूछताछ क्यों नहीं की गई। मेरे खिलाफ ही कार्रवाई क्यों की गई।
एस श्रीसंत
श्रीसंत ने कहा कि इस पूरे मामले में मैंने और मेरे परिवार ने काफी दुख और बदनामी का सामना किया है। मेरी भगवान से प्रार्थना है कि इस तरह का दौर किसी और की जिंदगी में नहीं आए। गौरतलब है कि स्पॉट फिक्सिंग में आरोप आने के बाद बीसीसीआई ने क्रिकेट में पाबंदी लगा रखी है।
बीसीसीआई, स्पोर्ट्स
- फोटो : SELF
श्रीसंत के आरोपों को बीसीसीआई ने खारिज किया है। बीसीसीआई की एंटी करप्शन और सेक्योरिटी यूनिट के अधिकारी नीरज कुमार ने कहा कि श्रीसंत को उनके क्रिकेट खेलने पर केरल हाईकोर्ट ने बैन लगा रखा है। जिसके बाद वह इस तरह के बेबुनियाद बयान दे रहे हैं।