{"_id":"6111e2d88ebc3ef3a00c4508","slug":"sreedharan-sharath-will-be-new-chairman-of-the-junior-cricket-selection-committee","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियुक्ति: शरत होंगे जूनियर क्रिकेट चयन समिति के नए अध्यक्ष","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
नियुक्ति: शरत होंगे जूनियर क्रिकेट चयन समिति के नए अध्यक्ष
Tue, 10 Aug 2021 07:52 AM IST
Jeet Kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 10 Aug 2021 07:52 AM IST
सार
शरत असम की तरफ से भी खेले हैं। वह 100 रणजी मैच खेलने वाले तमिलनाडु के पहले क्रिकेटर बने थे। उन्होंने अपने 15 साल के कॅरियर में 139 प्रथम श्रेणी मैचों में 27 शतकों की मदद से 8700 रन बनाए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु के पूर्व कप्तान और लंबे समय तक घरेलू क्रिकेट खेलने वाले श्रीधरन शरत का भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की जूनियर राष्ट्रीय चयनसमिति का अध्यक्ष बनना तय है जिसे कि अगले साल होने वाले अंडर-19 विश्व कप के लिए टीम का चयन करना है।
विज्ञापन
बीसीसीआई में जिन कुछ नामों पर सहमति बनी है उनमें पंजाब के पूर्व बल्लेबाजी ऑलराउंडर कृष्ण मोहन भी शामिल हैं जिन्होंने 1987 से 1995 के बीच 45 प्रथम श्रेणी मैच खेले। मोहन उत्तर क्षेत्र से उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हरविंदर सिंह सोढ़ी मध्य क्षेत्र से मुख्य दावेदार हैं। उन्होंने 76 प्रथम श्रेणी मैचों में 2000 से अधिक रन बनाए और 174 विकेट लिए। वह बीसीसीआई के मैच रेफरी भी हैं। पूर्वी क्षेत्र से बंगाल के तेज गेंदबाज राणादेव बोस अपने पूर्व साथी शुभमय दास को चयनकर्ता बनने की दौड़ में पीछे छोड़ सकते हैं।
विज्ञापन
बोस ने 91 प्रथम श्रेणी मैचों में 317 विकेट लिए हैं। आधिकारिक घोषणा उचित समय पर की जाएगी लेकिन बाएं हाथ के बल्लेबाज शरत का आशीष कपूर की जगह अध्यक्ष बनना तय है। कपूर का कार्यकाल इस वर्ष समाप्त हो गया था।
माना जाता है कि राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण और सौरव गांगुली के जमाने में खेलने के कारण उन्हें कभी टेस्ट टीम में जगह बनाने का मौका नहीं मिला।
आशीष कपूर (दक्षिण क्षेत्र) की अगुवाई वाली पिछली चयनसमिति में देवाशीष मोहंती (पूर्व, अब सीनियर चयनकर्ता), ज्ञानेंद्र पांडेय (मध्य), राकेश पारिख (पश्चिम) और अमित शर्मा (उत्तर) शामिल थे।