{"_id":"5a28452d688506d48740c196ca326dc4","slug":"spot-fixing-supreme-court-observes-csk-should-be-disqualified-hindi-news-sv","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्पॉट फिक्सिंगः चेन्नई सुपर किंग्स और धोनी पर खतरा!","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
स्पॉट फिक्सिंगः चेन्नई सुपर किंग्स और धोनी पर खतरा!
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 27 Nov 2014 03:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स टीम को गुरुवार को उस समय तगड़ा झटका लगा जब सुप्रीम कोर्ट ने इस टीम को जांच के बगैर ही आईपीएल से बाहर करने की बात कह दी।
वहीं, टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर भी खतरा बढ़ गया है। स्पॉट फिक्सिंग मामले में पहली बार सुनवाई के दौरान आज उनका नाम लिया गया।
देश की शीर्ष अदालत ने चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल से बाहर करने के पीछे के कारणों में एक अहम कारण यह माना कि जांच समिति ने इस टीम के एक अधिकारी गुरुनाथ मयप्पन को सट्टेबाजी में शामिल होने का दोषी पाया है। मयप्पन बीसीसीआई के निलंबित अध्यक्ष एन श्रीनिवासन के दामाद हैं।
श्रीनिवासन पर खुद 'हितों में टकराव' का मामला चल रहा है। कोर्ट यह जानना चाहता है कि चेन्नई सुपर किंग्स की मालिकाना हक रखने वाली इंडिया सीमेंट्स कंपनी का टीम में शेयर कितना है। श्रीनिवासन इंडिया सीमेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं।

कप्तान धोनी भी आए लपेटे में
सुप्रीम कोर्ट के चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल से बाहर करने का निर्देश देने के बाद टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर भी तलवार लटकने लगी है। धोनी की कप्तानी में ही टीम ने 2 बार आईपीएल का खिताब जीता था।
सुनवाई के दौरान धोनी का नाम पहली बार सामने आया, जब याचिकाकर्ता की वकील नलिनी चिदंबरम ने कोर्ट को बताया कि धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं और साथ ही वह टीम की मालिकाना हक रखने वाली इंडिया सीमेंट कंपनी में उपाध्यक्ष भी हैं।
बतौर कप्तान वह टीम में खिलाड़ियों को शामिल करने का फैसला लेते थे।

'श्रीनिवासन को भी झटका, नए सिरे हों BCCI का चुनाव'
श्रीनिवासन के लिए एक और तगड़ा झटका यह है कि जजों का कहना है कि बीसीसीआई के चुनाव नए सिरे से कराए जाएं और इसमें आईपीएल घोटाले में शामिल रहने के दोषी या आरोपित किए जाने वाले लोग इस चुनाव से दूर रहें।
बीसीसीआई की सलाना आम बैठक 17 दिसंबर को होनी है और श्रीनिवासन जो कि इस समय आईसीसी में चेयरमैन हैं एक बार फिर से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अध्यक्ष बनना चाहते थे।
इस हफ्ते की शुरुआत में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था, "आपको (श्रीनिवासन) बतौर अध्यक्ष रहते हुए आईपीएल का बेदाग संचालन करना चाहिए था। टीम के मालिक रहते हुए आपकी ड्यूटी क्या होती है?, यही कि टूर्नामेंट जीतना।"
गुरुवार को सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट की स्पेशल बेंच ने कहा, वह जानना चाहते हैं कि दो बार की आईपीएल चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स को किस तरह से नियंत्रित किया करते थे। जज ने कहा, "श्रीनिवासन के बीसीसीआई अध्यक्ष रहते हुए उन्हें एक साफ-सुथरा टूर्नामेंट कराया जाना चाहिए था।"
आईपीएल के नियमों के अनुसार, अगर कोई टीम अधिकारी किसी भी तरह के भ्रष्टाचार जैसे सट्टेबाजी और मैच फिक्सिंग में संलिप्त पाया जाता है तो उसकी फ्रेंचाइजी खत्म की जा सकती है। मुद्गल समिति ने अपनी जांच रिपोर्ट में कहा था कि मयप्पन टीम के मालिक हैं और वह सट्ट्रेबाजी में शामिल थे साथ ही टीम से जुड़ी सूचनाओं को हासिल भी करते थे। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में दोषियों को सख्त से सख्त सजा देने की भी मांग की है।