{"_id":"f694f5d0-c7cf-11e2-b793-d4ae52bc57c2","slug":"spot-fixing-each-player-s-name-codeword","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पॉट फिक्सिंग: जानिए, हर खिलाड़ी के नाम का कोडवर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
स्पॉट फिक्सिंग: जानिए, हर खिलाड़ी के नाम का कोडवर्ड
शुजात आलम/नई दिल्ली
Updated Wed, 29 May 2013 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैच फिक्सिंग की जांच के दौरान दिल्ली पुलिस को बुकीज और खिलाड़ियों के कॉल इंटरसेप्ट में पता चला कि आईपीएल में सभी प्रमुख खिलाड़ियों के नामों का डी कंपनी ने कोडवर्ड रखा हुआ था।
विज्ञापन
यही नहीं पूरे सट्टे के खेल को अंडरवर्ल्ड कराची के नाम से जानता है। दूसरी ओर रुपयों के लिए भी नया शब्द आया है। करोड़ रुपये को खोखे के स्थान पर अब मिर्ची नाम दे दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों की मानें सभी कोर्डवर्ड पाकिस्तान से दुबई बाद में भारत पहुंचते हैं।
दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि सट्टेबाजी के खेल में भले ही कोई खिलाड़ी शामिल हो या नहीं, लेकिन उसके नाम पर बुकीज सट्टा बुक करते ही हैं।
फोन पर इन खिलाड़ियों का सीधे तौर पर नाम न लेकर इनको कोर्डवर्ड से पुकारा जाता है।
हर किसी बुकी को खिलाड़ियों को कोडवर्ड का पता होता है। आईपीएल-6 में डी कंपनी ने सचिन का कोडवर्ड बटकू रखा था।
धोनी का हेलीकॉप्टर, क्रिसगेल का रावण, मलिंगा का मंक्की, युवराज का मॉडल, सहवाग का चश्मा, हरभजन सिंह का टोपी, सुरेश रैना का शेर, श्रीसंत का रोतू, विंदू दारा सिंह का जैक कोडवर्ड रखा था।
विज्ञापन
फोन पर इन कोडवर्ड में बातचीत की जाती थी। हवाला से भेजी जाने वाली रकम को हवाली कहा जाता है।