फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sports Schedule 2022 T20 World Cup FIFA World Cup Commonwealth Games Asian Games and other big events to follow check 2022 sports calendar

Sports in 2022: टी20 वर्ल्ड कप और आईपीएल से लेकर फुटबॉल वर्ल्ड कप तक, अगले साल इन बड़े टूर्नामेंट को लेकर होगा रोमांच

Sat, 01 Jan 2022 01:29 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 01 Jan 2022 01:29 AM IST
सार

2022 खेल प्रेमियों के लिए खास होने वाला है। इस साल आईपीएल और टी20 वर्ल्ड कप के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स भी होंगे। अंत में फुटबॉल वर्ल्ड कप का जादू सबके सिर चढ़कर बोलेगा।

विज्ञापन
Sports Schedule 2022 T20 World Cup FIFA World Cup Commonwealth Games Asian Games and other big events to follow check 2022 sports calendar
2022 में खेलों के कई बड़े टूर्नामेंट होने हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खेलों के लिए साल 2021 शानदार रहा। क्रिकेट में आईपीएल और टी20 वर्ल्ड कप रोमांचित किया तो फुटबॉल में यूरो कप और कोपा अमेरिका ने प्रशंसकों की धड़कनें बढ़ाईं। ओलंपिक खेलों ने दुनिया भर के खिलाड़ियों को सबसे बड़े स्तर पर अपनी प्रतिभा को दिखाने का मौका दिया। अब 2022 भी खेल प्रेमियों के लिए खास होने वाला है। इस साल आईपीएल और टी20 वर्ल्ड कप के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स भी होंगे। अंत में फुटबॉल वर्ल्ड कप का जादू सबके सिर चढ़कर बोलेगा।
विज्ञापन


आइए जानते हैं 2022 में कौन से बड़े टूर्नामेंट होने वाले हैं:

जनवरी: साल की शुरुआत टेनिस से होने वाली है। क्रिकेट में एक तरफ द्विपक्षीय सीरीज का सिलसिला जारी रहेगा तो दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया में दुनिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी अपना जलवा दिखाएंगे। साल के पहले ग्रैंडस्लैम का आयोजन 17 से 30 जनवरी तक होना है।
विज्ञापन


फरवरी: इस महीने में शीतकालीन ओलंपिक खेलों का आयोजन होगा। बीजिंग इस बार शीतकालीन ओलंपिक का मेजबानी करेगा। यह टूर्नामेंट चार से 20 फरवरी तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्च: शीतकालीन ओलंपिक खेलों के बाद बीजिंग ही शीतकालीन पैरालंपिक की मेजबानी करेगा। यह टूर्नामेंट चार मार्च से 13 मार्च तक चलेगा। मार्च में क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी न्यूजीलैंड करने वाला है। वहां चार मार्च से तीन अप्रैल तक महिला वर्ल्ड कप का आयोजन होना है। इसमें भारतीय महिला क्रिकेट टीम दावेदार के रूप में उतरेगी।

Sports Schedule 2022 T20 World Cup FIFA World Cup Commonwealth Games Asian Games and other big events to follow check 2022 sports calendar
आईपीएल - फोटो : सोशल मीडिया
अप्रैल: क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट टी20 का सबसे बड़े लीग आईपीएल इसी महीने भारत में खेला जाएगा। अब तक तारीखों का एलान नहीं हुआ। टूर्नामेंट अप्रैल से मई तक होगा।

मई: साल का दूसरा ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट 22 मई से पांच जून तक फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित होगा। इसी महीने में चैंपियंस लीग फुटबॉल का फाइनल 28 तारीख को होना है।

जून: मई में फ्रेंच ओपन का आयोजन होगा तो ठीक एक महीने बाद 27 जून से इंग्लैंड में साल का तीसरा ग्रैंड स्लैम शुरू होगा। 27 जून से विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट होना है।

Sports Schedule 2022 T20 World Cup FIFA World Cup Commonwealth Games Asian Games and other big events to follow check 2022 sports calendar
कॉमनवेल्थ गेम्स - फोटो : सोशल मीडिया
जुलाई: ओलंपिक के बाद सभी खेलों का सबसे बड़ा महाकुंभ इस बार इंग्लैंड के बर्मिंघम में लगेगा। बर्मिंघम 28 जुलाई से आठ अगस्त तक कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी करेगा।

अगस्त: साल का चौथा और अंतिम ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट अमेरिका के न्यूयॉर्क में खेला जाएगा। इसका आयोजन 29 अगस्त से 11 सितंबर तक होगा। इसी महीने क्रिकेट का बड़ा आयोजन श्रीलंका में होना है। वह एशिया कप की मेजबानी करेगा, लेकिन अभी तारीखों का एलान नहीं हुआ है।

Sports Schedule 2022 T20 World Cup FIFA World Cup Commonwealth Games Asian Games and other big events to follow check 2022 sports calendar
एशियन गेम्स 2022 - फोटो : सोशल मीडिया
सितंबर: कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद एशिया स्तर पर खेलों का सबसे बड़ा आयोजन एशियन गेम्स 10 से 25 सितंबर तक होगा। इस बार इसकी मेजबानी चीन के शहर हांग्झू को मिली है।

अक्टूबर: लगातार दूसरे साल टी20 क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट का आयोजन होना है। 2021 में यूएई में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी की थी तो 2022 में ऑस्ट्रेलिया मेजबान होगा। कंगारू टीम घरेलू मैदान पर खिताब बचाने के लिए उतरेगी। टी20 वर्ल्ड कप 16 अक्टूबर से 13 नवंबर तक होगा।

Sports Schedule 2022 T20 World Cup FIFA World Cup Commonwealth Games Asian Games and other big events to follow check 2022 sports calendar
फीफा वर्ल्ड कप 2022 - फोटो : सोशल मीडिया
नवंबर: फुटबॉल का सबसे बड़ा टूर्नामेंट चार साल बाद कतर में होगा। इस बार फीफ वर्ल्ड कप का आयोजन 21 नवंबर से 18 दिसंबर तक होगा। पहली बार यह टूर्नामेंट इन महीनों में आयोजित होना है। फ्रांस की टीम वर्ल्ड कप खिताब बचाने के लिए उतरेगी तो लियोनल मेसी जैसे बड़े खिलाड़ी अपने अंतिम वर्ल्ड कप में पहली बार चैंपियन बनने के इरादे से उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed