फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sports persons pays tribute to bappi lahiri after his death in cricketer hospital mumbai

Bappi Lahiri Death: मशहूर संगीतकार बप्पी लाहिड़ी को खेल जगत के दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि, सचिन ने लिखा- ड्रेसिंग रूम में कई बार आपके गाने सुने

Wed, 16 Feb 2022 11:08 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 16 Feb 2022 11:08 AM IST
सार

लाहिड़ी के निधन पर खेल जगत की कई बड़ी हस्तियों ने शोक जताया है। बप्पी लाहिड़ी ने 80-90 के दशक में डिस्को संगीत को नई पहचान दिलाई थी। 

विज्ञापन
Sports persons pays tribute to bappi lahiri after his death in cricketer hospital mumbai
बप्पी लाहिड़ी के निधन पर विराट ने शोक जाहिर किया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मशहूर संगीतकार बप्पी ने मंगलवार को मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में आखिरी सांस ली। वह 69 वर्ष के थे। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है और खेल जगत के कई दिग्गजों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने लिखा भारतीय संगीत के आईकॉन, बप्पी लाहिड़ी आप याद आएंगे। भगवान आफकी आत्म का शांति दे। विराट के अलावा आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी लाहिड़ी के निधन पर शोक जताया। क्रिटिकेयर अस्पताल के निदेशक डॉ दीपक नामजोशी के अनुसार लाहिड़ी को एक महीने के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था और सोमवार को उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। 
विज्ञापन


मंगलवार को लाहिड़ी की तबीयत बिगड़ गई और उनके परिवार ने एक डॉक्टर को घर बुलाया। इसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया। उन्हें कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं थीं, जिसकी वजह से उनकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन


विराट ने बप्पी लाहिड़ी को श्रद्धांजालि देते हुए लिखा। "भारतीय संगीत इंडस्ट्री के एक आइकॉन। बप्पी लहरी आप बहुत याद आएंगे। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।"
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिन तेंदुलकर ने लिखा "मैंने वाकई में बप्पी दा के संगीत का मजा लिया। खासकर याद आ रहा है, ड्रेसिंग रूम में कई बार इसे सुना। उनकी प्रतिभा का दायरा वाकई शानदार था। आप हमेशा याद रहोगे बप्पी दा।"



कोलकाता की टीम ने लाहिड़ी की याद में टीम के मालिक शाहरुख खान के साथ उनकी फोटो शेयर करते हुए लिखा "याद आ रही है, याद बहुत आयेगी, संगीत के लिए शुक्रिया, ईडन गार्डन्स में आपकी उपस्थिति हमेशा याद रहेगी। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।"

पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने भी बप्पी लाहिड़ी के निधन पर शोक जताते  हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। 

डिस्को किंग के रूप में जाने जाते थे लाहिड़ी
बप्पी लाहिड़ी को भारत में "डिस्को किंग" के रूप में जाना जाता है, उनका जन्म 1952 में पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हुआ था। उनका परिवार में कई लोग शास्त्रीय संगीत से जुड़े हुए थे। उन्होंने 19 साल की छोटी उम्र में एक संगीत निर्देशक के रूप में अपना करियर शुरू किया। उनके पिता, अपरेश लाहिड़ी एक प्रसिद्ध बंगाली गायक थे और उनकी मां, बंसारी लाहिड़ी एक संगीतकार और एक गायिका थीं, जो शास्त्रीय संगीत और श्यामा संगीत में पारंगत थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed