फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sports ministry warns BCCI if wants clearance on tours then follow NADA code

खेल मंत्रालय की BCCI से दो टूक, दौरों की मंजूरी चाहिए तो नाडा के संरक्षण में आना होगा

Thu, 08 Aug 2019 05:04 AM IST
Rajeev Rai हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला
हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 08 Aug 2019 05:04 AM IST
सार

  • दक्षिण अफ्रीका के दौरों का हवाला देकर मंत्रालय ने बोर्ड को फिर लिखा पत्र
  • मंत्रालय के रुख से नरम पड़ा बीसीसीआई बातचीत को तैयार
  • सीईओ राहुल जौहरी खेल सचिव से मिलकर करेंगे बात 
  • मंत्रालय ने दक्षिण अफ्रीका ए और महिला टीम के दौरे को नहीं दी है मंजूरी

विज्ञापन
sports ministry warns BCCI if wants clearance on tours then follow NADA code
बीसीसीआई

विस्तार

खेल मंत्रालय के दबाव के आगे बीसीसीआई का रुख नरम पड़ने लगा है। मंत्रालय की ओर से बुधवार को पत्र लिखने के बाद बीसीसीआई उसके साथ बातचीत को तैयार हो गया है। बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार सीईओ राहुल जौहरी शुक्रवार को खेल सचिव राधेश्याम जुलानिया से बातचीत के लिए आ रहे हैं। मंत्रालय ने बोर्ड को बुधवार को लिखे पत्र में स्पष्ट किया कि उसे पहले 26 जून के पत्र का जवाब देना होगा यानि कि वाडा कोड के अनुसार नाडा के संरक्षण में आना पड़ेगा उसके बाद ही 19 सितंबर से शुरू होने वाले पुरुष दक्षिण अफ्रीका ए और महिला दक्षिण अफ्रीकी टीम के दौरे को मंजूरी के लिए बातचीत को आगे बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन

...तो दक्षिण अफ्रीका का दौरा भी पड़ेगा खटाई में

sports ministry warns BCCI if wants clearance on tours then follow NADA code
भारत बनाम द. अफ्रीका - फोटो : pti

मंत्रालय ने साफ किया है कि जब तक बिना शर्त बोर्ड नाडा के संरक्षण में नहीं आता है तब दौरों की मंजूरी पर बातचीत नहीं होगी। सूत्र बताते हैं कि अभी सिर्फ दक्षिण अफ्रीका ए और महिला टीम के दौरों की मंजूरी लटकी है। अगले माह पुरुष दक्षिण अफ्रीकी टीम को भारत का दौरा करना है। वीजा के लिए खेल मंत्रालय की एनओसी जरूरी है। अगर मंत्रालय एनओसी नहीं देता है तो सभी दौरे खटाई में पड़ सकते हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

सिर्फ एक शर्त पर छूट मिल सकती है बोर्ड को

sports ministry warns BCCI if wants clearance on tours then follow NADA code
-

बीसीसीआई ने ट्रायल पर शर्तों के अनुसार नाडा के संरक्षण में आने की बात कही थी, जिसे मंत्रालय ने खारिज कर दिया। मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि बोर्ड को सिर्फ किसी बाहरी कंपनी से क्रिकेटरों का सैंपल लिए जाने के मामले में छूट दी जा सकती है, लेकिन बाकी सारे काम उसे नाडा के संरक्षण में रहकर करने होंगे। यह नहीं होगा कि बोर्ड जिस क्रिकेटर का जिस मैच में सैंपल कराना चाहेगा उसी का लिया जाएगा।

आज लिखे गए पत्र के अनुसार मंत्रालय ने बोर्ड को कहा है कि वाडा प्रोटोकॉल के अनुसार डोपिंग को रोकने, डोपिंग के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने और नाडा के संरक्षण में बीसीसीआई क्रिकेटरों के टेस्ट कराने में उसे सहयोग करना होगा। मंत्रालय ने बोर्ड से जल्द इस पत्र का जवाब देने को कहा है जिससे दौरों की मंजूरी की बात को आगे बढ़ाई जा सके। पत्र के मिलने के बाद बीसीसीआई ने नरमी के संकेत दिए और खेल सचिव से बातचीत के लिए हामी भर दी। बोर्ड ने माना है कि उन्हें मंत्रालय का पत्र मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed