फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Sports Minister Kiren Rijiju sanctions Rs 5 lakh for financially distressed Wushu player Shiksha

मजदूरी करने को मजबूर थी वूशु की राष्ट्रीय खिलाड़ी, खेल मंत्री ने दी पांच लाख की मदद

Thu, 30 Jul 2020 02:25 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 30 Jul 2020 02:25 PM IST
सार

प्रैक्टिस करने के साथ डाइट मनी का इंतजाम करना मुश्किल हो गया था। शिक्षा माता-पिता के साथ मनरेगा के तहत मिलने वाले काम को करने के लिए जाने लगी थी।

विज्ञापन
Sports Minister Kiren Rijiju sanctions Rs 5 lakh for financially distressed Wushu player Shiksha
शिक्षा, वूशु खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा में रोहतक जिले के इंदरगढ़ गांव की रहने वाली शिक्षा वूशु की राष्ट्रीय खिलाड़ी है। 56 और 60 किलोग्राम भार वर्ग में 9 राष्ट्रीय, जबकि राज्य स्तर पर 24 गाेल्ड, सिल्वर और ब्रांज मेडल जीतने के बावजूद वह मजदूरी करने को मजबूर थी, जैसे ही यह बात खेल मंत्री किरेन रिजिजू को पता लगा उन्होंने तत्काल मदद पहुंचाई।

विज्ञापन


खेल मंत्रालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार 22 वर्षीय शिक्षा को पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय कल्याण निधि के तहत पांच लाख रुपये की सहयोग राशि स्वीकृत की गई। कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन के चलते परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई थी। खेत में मजदूरी करके परिवार पालने के लिए मजबूर शिक्षा को बीते तीन साल से खेल विभाग से कैश अवाॅर्ड और एससी कैटेगरी में मिलने वाली स्कॉलरशिप का इंतजार था, लेकिन अब वह खुश हैं।
विज्ञापन


स्पोर्ट्स साइंस में बीएससी कर रहीं शिक्षा किरेन रिजिजू के इस प्रयास से गदगद है। उन्होंने कहा कि, 'मेरे पास खेल मंत्री का धन्यवाद करने के लिए शब्द नहीं है। अब मैं दोबारा ट्रेनिंग करने के लिए लालायित हूं। ऐसे सक्रिय मंत्री को देखना बहुत अच्छा है जो एथलीटों की परवाह करता है। मैं सभी से वादा करती हूं कि एक साल के भीतर देश के लिए स्वर्ण पदक जीतूंगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed