फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Spain created history by chasing the target in just two balls against Isle of Man' team

New T20 Record: स्पेन ने रचा इतिहास सिर्फ दो गेंद में लक्ष्य हासिल किया, 10 रन पर सिमटी 'आइल ऑफ मैन' की टीम

Mon, 27 Feb 2023 04:17 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कार्टगेना
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कार्टगेना Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 27 Feb 2023 04:17 PM IST
सार

आइल ऑफ मैन की टीम 10 रन पर सिमट गई। इसके बाद 118 गेंद रहते मैच भी गंवा दिया। स्पेन ने सिर्फ दो मान्य गेंदों में ही मुकाबला अपने नाम कर लिया। 
 

विज्ञापन
Spain created history by chasing the target in just two balls against Isle of Man' team
Spain vs Isle of Man - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्पेन की टीम ने सिर्फ दो गेंदों में मैच जीतकर टी20 क्रिकेट में नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। रविवार को स्पेन ने आइल ऑफ मैन को टी20 मुकाबले में सिर्फ 10 रन पर समेट दिया। यह पुरुषों के टी-20 क्रिकेट में सबसे छोटा स्कोर है। आइल ऑफ मैन के छह खिलाड़ी अपना खाता भी नहीं खोल सके। चार बनाने वाले जोसेफ बरोज टीम के सर्वोच्च स्कोरर थे। अंत में आइल ऑफ मैन की टीम को 8.4 ओवर में सिर्फ 10 रन पर सिमट गई। इसके जवाब में स्पेन ने सिर्फ दो मान्य गेंदों में ही मैच अपने नाम कर लिया। 
विज्ञापन


स्पेन के लिए मोहम्मद कमरान और अतीफ महमूद ने चार-चार विकेट अपने नाम किए। वहीं, लॉरेन बर्न्स ने दो विकेट झटके। आइल ऑफ मैन की पारी में कोई चौका या छक्का नहीं लगा। फ्रेसर क्लार्क ने इस पारी में सबसे ज्यादा 12 गेंदों का सामना किया, लेकिन वह भी अपना खाता नहीं खोल सके।
विज्ञापन

आइल ऑफ मैन की तरफ से जोसेफ बेरोज ने 11 रन का बचाव करते हुए नो गेंद के साथ शुरुआत की। पारी की पहली ही मान्य गेंद पर स्पेन के अवैस अहमद के पास फ्री हिट थी और उन्होंने छक्का लगाया। अगली गेंद में भी उन्होंने छक्का लगाकर मैच खत्म कर दिया और स्पेन की टीम 118 गेंद रहते 10 विकेट से जीत गई। 

टी20 क्रिकेट के इतिहास में बची हुई गेंद के लिहाज से यह सबसे बड़ी जीत है। वहीं, 10 रन पर सिमटने वाली आइल ऑफ मैन की टीम ने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम किया। यह टी20 क्रिकेट के इतिहास का सबसे छोटा स्कोर है। इससे पहले टी20 में सबसे छोटा स्कोर सिडनी थंडर की टीम ने बनाया था। सिडनी थंडर को एडिलेड स्ट्राइकर्स ने दिसंबर में बिग बैश लीग में 15 रन पर आउट कर दिया था। यह मैच छह मैचों की सीरीज का अंतिम मैच था। बारिश के कारण सीरीज का दूसरा गेम रद्द होने के बाद स्पेन ने सीरीज 5-0 से अपने नाम की। 

स्पेन के मुख्य कोच कोरी रटगर्स ने मैच के बाद कहा, "शानदार, यह सिर्फ 4-4, 6-6 पर खत्म हो गया। मैंने अपने जीवन में कभी ऐसा कुछ नहीं देखा।"

छह मैच की सीरीज में क्या हुआ?

पहला मैचः स्पेन 81 रन से जीता
दूसरा मैचः बारिश के कारण मैच रद्द
तीसरा मैचः स्पेन आठ विकेट से जीता
चौथा मैचः स्पेन छह विकेट से जीता
पांचवां मैचः स्पेन सात विकेट से जीता
छठा मैचः स्पेन 10 विकेट से जीता
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed