फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   southa africa vs australia 4th test day 2 at Johannesburg

SAvAUS: प्रोटियाज के आगे लड़खड़ाई कंगारू टीम, तीसरे दिन होंगी ये चुनौतियां

Sun, 01 Apr 2018 08:27 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 01 Apr 2018 08:27 AM IST
विज्ञापन
southa africa vs australia 4th test day 2 at Johannesburg
वेर्नोन फिलेंडर

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहानसबर्ग में खेले जा रहे चौथे और अंतिम टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 110 रन बना लिए हैं। फिलहाल, टिम पेन (5*) और पैट कमिंस (7*) रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी के आधार पर कंगारू की टीम 378 रन पीछे है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका ने खेल के दूसरे दिन 313 रन से आगे खेलना शुरू किया और स्कोर को 488 रन तक पहुंचाया। पहले दिन सलामी बल्लेबाज एडेन मार्करम ने शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने 216 गेंदों में 17 चौके और 1 छक्के की मदद से 152 रन बनाए थे, जबकि तेंबा बावुमा ने 25 रन से आगे खेलते हुए खेल के दूसरे दिन नाबाद 95 रन बनाए। वहीं, केशव महाराज (45) और क्विंटन डी कॉक ने 39 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पैट कमिंस ने 5, चैड सेयर्स ने 2 और नाथन लायन ने 3 विकेट झटके।
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका के 488 रनों के जवाब में उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद ही खराब रही। 100 रन भीतर ही कंगारू टीम के 6 विकेट गिर गए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से उस्मान ख्वाजा ने सबसे अधिक 53 रन की पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से वेर्नोन फिलेंडर ने 3, जबकि रबाडा, मोर्केल और केशव महाराज ने संयुक् रूप से 1-1 विकेट लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed