{"_id":"5c36156dbdec22571f2ede1b","slug":"south-africas-star-all-rounder-albie-morkel-announces-retirement","type":"story","status":"publish","title_hn":"द. अफ्रीका के स्टार ऑलराउंडर एल्बी मोर्कल ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
द. अफ्रीका के स्टार ऑलराउंडर एल्बी मोर्कल ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
Thu, 10 Jan 2019 08:11 AM IST
vivek shukla
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 10 Jan 2019 08:11 AM IST
विज्ञापन
albie morkel
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण अफ्रीका के स्टार ऑलराउंडर एल्बी मोर्कल ने बुधवार को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। साल 2004 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वन-डे से डेब्यू करने वाले मोर्केल ने क्रिकेट को लगभग दो दशक दिया।
विज्ञापन
उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'क्रिकेट के मैदान से यह मेरे लिए उस सफर के समापन करने का समय है जो क्या शानदार रहा! मेरी जिंदगी के पिछले 20 साल शानदार रहे और इस दौरान कई अच्छी और बुरी यादें मेरे साथ हैं लेकिन मुझे लंबा करियर मिला।'
विज्ञापन
That’s the end for me and what a journey it’s been! Plenty of memories good and bad, but I was blessed with a very long career. Thanks @Titans_Cricket @OfficialCSA, will enjoy the game now from the other side. pic.twitter.com/sXik0KYFbz
विज्ञापन विज्ञापन— Albie Morkel (@albiemorkel) January 9, 2019
बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के लिए मोर्केल ने एक टेस्ट, 58 वन-डे और 50 टी-20 मैच खेले हैं। वन-डे में उनके नाम 50 विकेट दर्ज हैं, जबकि टी-20 में मोर्केल ने 26 विकेट हासिल किए हैं। मोर्कल ने 1999-2000 में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू किया था।
इसके अलावा 37 वर्षीय एल्बी मोर्केल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ-साथ दिल्ली डेयरडेविल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स टीम का भी हिस्सा रहे हैं।