फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   South African veteran Ab de Villiers said the main reason behind the decision to retire is world cup loss in 2015

दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज डिविलियर्स ने बताया संन्यास के फैसले के पीछे का मुख्य कारण

Wed, 01 Jul 2020 11:39 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 01 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
South African veteran Ab de Villiers said the main reason behind the decision to retire is world cup loss in 2015
एबी डीविलियर्स - फोटो : सोशल मीडिया

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने कहा कि 2015 विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार ने लगभग एक साल तक उन्हें तोड़ कर रख दिया था और इसने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अचानक संन्यास के उनके फैसले में भी बड़ी भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन


2015 विश्व कप के वर्षा से प्रभावित सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ डकवर्थ लुईस पद्धति के आधार पर दक्षिण अफ्रीका को चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। डिविलियर्स ने स्वीकार किया कि उन्हें इस हार के झटके से उबरने में जूझना पड़ा।
विज्ञापन


डिविलियर्स ने ‘क्रिकबज इन कनवर्शेशन’ के दौरान हर्षा भोगले से कहा, ‘इसने मुझे तोड़ दिया था लेकिन मैंने खेलना जारी रखा, मैंने हर संभव प्रयास किया, क्रिकेट से जुड़े रहने की कोशिश की। मैं काफी अच्छी बल्लेबाजी कर रहा था। मेरी अब भी बेहतरीन यादें हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में एक माने जाने वाले 36 साल के डिविलियर्स ने 2018 में 14 साल के अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को तब अलविदा कह दिया था जब वह अपने खेल के शीर्ष पर थे।

डिविलियर्स ने उस समय अपने संन्यास का कारण बताते हुए कहा था कि उनमें अब ‘दम नहीं बचा’ और वह ‘थकान महसूस कर रहे’ हैं।

दक्षिण अफ्रीका के लिए 114 टेस्ट में 8765 और 228 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में 9577 रन बनाने वाले डिविलियर्स ने कहा, ‘निजी नजरिए से कहूं तो हां, इसने बड़ी भूमिका निभाई थी।’ उन्होंने कहा, ‘उस रात हम खेल से हार गए और उस साल मेरे लिए उस हार से उबरना मुश्किल था।’


डिविलियर्स ने कहा, ‘हमें दोबारा शुरूआत करनी थी लेकिन मेरी स्थिति ऐसी थी कि ठहरो, मैं अब तक इस विश्व कप की हार से नहीं उबरा हूं। इससे काफी पीड़ा पहुंची। इसलिए हां, मैं काफी संवेदनशील हूं और मैं कैसे महसूस करता हूं इसमें इस तरह की चीजें बड़ी भूमिका निभाती हैं।’

डिविलियर्स ने कहा कि उन्हें 2015 की हार से एक साल तक जूझना पड़ा और उन्हें खेद है कि वह अपनी भावनाओं को खुलकर सामने नहीं रख पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed