फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   south african head coach ottis gibson reveal why we lost from team india

टीम इंडिया से मिली हार के बाद बौखलाए अफ्रीकी कोच गिब्सन, बताया- क्यों हारे हम

Sun, 25 Feb 2018 08:42 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 25 Feb 2018 08:42 PM IST
विज्ञापन
south african head coach ottis gibson reveal why we lost from team india
ओटिस गिब्सन - फोटो : File
टीम इंडिया के हाथों वन-डे और टी20 सीरीज गंवाने के बाद दक्षिण अफ्रीका के हेड कोच ओटिस गिब्सन का चौंकाने वाला बयान सामने आया है। टी20 के अंतिम मैच के बाद गिब्सन ने हार के खुलासों का कहते हुए कहा कि अंतिम मैच में टीम इंडिया के गेंदबाजों का अनुभव काम आया, जिसकी वजह से इस मैच में हमें हार का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


बता दें कि केपटाउन में खेले गए अंतिम टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर में 173 रन का लक्ष्य दिया था, जिसका पीछा करते हुए मेजबान टीम 6 विकेट गंवाकर 165 रन ही बना सकी और 7 रन से मुकाबला हार गई। इस तरह टीम इंडिया ने वन-डे के बाद टी20 सीरीज 2-1 से अपने नाम करने में कामयाब रही। 
विज्ञापन


द. अफ्रीकी कोच गिब्सन ने इस हार के बाद मीडिया के सामने कहा कि हमें मिली इस हार का सबसे बड़ा कारण 'अनुभवन' रहा। उन्होंने आगे कहा कि टीम इंडिया के पास बुमराह और भुवनेश्वर थे जो दो काफी अनुभवी खिलाड़ी हैं। वहीं, हमारे खेमे में क्रिस मौरिस और अपना पहला सीरीज खेल रहे जूनियर डाला थे। लेकिन लेकिन अंतिम ओवरों में भारतीय गेंदबाजों का वह अनुभव दिखा जो उन्होंने आईपीएल में खेलकर सीखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गिब्सन ने डाला की तारीफ करते कहा कि उन्होंने सीरीज में बेहतरीन गेंदबाजी की। वहीं, मौरिस को अपनी गेंदबाजी में काफी ध्यान देने की जरुरत है, वह हमारे मैच विनिंग प्लेयर हैं लेकिन उन्हें अपने खेल में निरंतरता लानी होगी। हमें चोटिल एबी डीविलियर्स और फाफ डु प्लेसिस जैसे सीनियर खिलाड़ियों की कमी भी खली।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed