{"_id":"5f1865ac8ebc3e638d295a42","slug":"south-african-cricketer-imran-tahir-disappointed-not-to-have-played-for-pakistan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान से खेलना चाहते थे ताहिर, बीवी की वजह से मिली थी द. अफ्रीकी नागरिकता","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाकिस्तान से खेलना चाहते थे ताहिर, बीवी की वजह से मिली थी द. अफ्रीकी नागरिकता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 23 Jul 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
इमरान ताहिर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विकेट लेने के बाद जोशीले अंदाज में मैदान का चक्कर लगाने वाले इमरान ताहिर लाहौर में पढ़े-बढ़े वहीं क्रिकेट का ककहरा सीखा, लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बतौर दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी मिल पाई। अब अपने इतने साल की क्रिकेट खेलने के बाद संन्यास लेने के बावजूद उन्हें पाकिस्तान से न खेल पाने का अफसोस है।
2 of 4
इमरान ताहिर
- फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान की अंडर-19 टीम और पाकिस्तान-ए से खेल चुके ताहिर ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 107 वन-डे 38 टी-20 और 20 टेस्ट मैच खेलने वाले ताहिर के नाम क्रमश: 173, 63 और 57 विकेट भी दर्ज है। पिछले साल आईसीसी विश्व कप के बाद वन-डे क्रिकेट को अलविदा कहने वाले इस फिरकी गेंदबाज ने जियो सुपर से अपने दिल की बात कही।
3 of 4
ipl के दौरान इमरान ताहिर की बीवी और बेटा
- फोटो : ट्विटर
बकौल ताहिर, ‘मैं लाहौर में क्रिकेट खेला करता था। मैंने अपने करियर की काफी सारी क्रिकेट पाकिस्तान में खेली, लेकिन मुझे यहां राष्ट्रीय टीम में खेलने का मौका नहीं मिला जिसका मुझे मलाल है। पाकिस्तान छोड़ने का फैसला करना काफी मुश्किल था। इमरान फिर दक्षिण अफ्रीका चले गए। पत्नी सुमय्या दिलदार की वजह से देश में चार साल रहने के कानून का पालन करने के बाद ताहिर दक्षिण अफ्रीका के लिए खेलने के योग्य बने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
इमरान ताहिर
- फोटो : file
इमरान ताहिर को धोनी का खास खिलाड़ी माना जाता है। आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स की स्क्वॉड का अहम हिस्सा ताहिर दिल्ली डेयरडेविल्स और पुणे सुपरजायंट की ओर से भी खेल चुके हैं। आईपीएल करियर के 55 मैच में 79 विकेट चटकाने के साथ-साथ वह पिछले सीजन के पर्पल कैपधारी भी हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।