{"_id":"5a79e2874f1c1bef7b8b5c11","slug":"south-african-batsman-practice-with-five-spinners-before-third-odi-in-cape-town","type":"story","status":"publish","title_hn":"केपटाउन बना 'कानपुर', चहल-यादव की गेंद से बचने के लिए अफ्रीकी बल्लेबाजों ने चली यह चाल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
केपटाउन बना 'कानपुर', चहल-यादव की गेंद से बचने के लिए अफ्रीकी बल्लेबाजों ने चली यह चाल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 07 Feb 2018 09:11 AM IST
विज्ञापन
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन-डे सीरीज में टीम इंडिया के स्पिनरों से पार पाने के लिए अफ्रीकी बल्लेबाजों ने केपटाउन में 5 रिस्ट स्पिनरों के खिलाफ नेट्स में जमकर अभ्यास किया। तेज गेंदबाजों के इस देश में जब अफ्रीकी बल्लेबाज स्पिनरों की गेंद पर प्रैक्टिस करते नजर आए तो लगा यह मैच केपटाउन नहीं बल्कि कानपुर की पिच पर होना है।
विज्ञापन
बता दें कि अब तक खेले गए दो मुकाबलों में युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की जोड़ी ने मिलकर 13 विकेट झटके हैं। मैच से पहले अफ्रीकी तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आए और कहा कि अब तक टीम का जो प्रदर्शन रहा है वो अस्वीकार्य है।
उन्होंने टीम इंडिया की जमकर तारीफ की और कहा कि भारतीय टीम जबरदस्त फॉर्म है। इन्होंने ऑस्ट्रेलिया को हराया है। अपनी टीम का बचाव करते हुए उन्होंने कहा कि हम अभी तक इस सीरीज में अच्छा नहीं खेले हैं। उन्होंने कहा कि हमारी टीम चैंपियंस ट्रॉफी से लेकर अब तक फॉर्म में नहीं लौटी है।
रबाडा ने कहा कि हमने टीम में कुछ बदलाव किए हैं और जल्द से जल्द लय में लौटने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि टीम को तीसरे वन-डे में कप्तान फाफ डु प्लेसी, एबी डीविलियर्स और विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक की कमी खलेगी। साथ ही उन्होंने यह भी माना कि इन खिलाड़ियों के न होने से टीम में अन्य युवा खिलाड़ियों को मौका मिलेगा।
विज्ञापन
The Proteas return to @NewlandsCricket for the 3rd @Momentum_za ODI tomorrow. It's a happy hunting ground for the team- they have only lost 5 out of 33 matches played. Perfect venue for a bounce back 💪 #SAvIND #ProteaFire pic.twitter.com/cQSXfHmEVk
— Cricket South Africa (@OfficialCSA) February 6, 2018विज्ञापन