{"_id":"56ee9dda4f1c1ba334f14dea","slug":"south-africa-won-match-against-afghanistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण अफ्रीका ने मैच जीता, अफगानिस्तान ने 'दिल'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दक्षिण अफ्रीका ने मैच जीता, अफगानिस्तान ने 'दिल'
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 20 Mar 2016 06:30 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण अफ्रीका के घातक गेंदबाजों को अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने नाक में दम कर दिया। बल्लेबाजी करते हुए अफगान टीम ने पूरे वक्त 9 से ऊपर के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। हालांकि मैच जीतने में कामयाब नहीं हो सकी। दक्षिण अफ्रीका के 209 रनों के जवाब में अफगानिस्तान 172 रन ही बना सकी। अफ्रीका ने यह मैच 37 रन से जीता।
विज्ञापन
लाइव स्कोरकार्ड के लिए क्लिक करें।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम ने शानदार बल्लेबाजी और लगातार दूसरी बार अपना स्कोर 200 के पार किया। इसमें खतरनाक हिटर एबी डीविलियर्स ने 5 छक्के और 4 ताबड़तोड़ चौकों की मदद से 64 रन बनाए। उनके अलावा टीम के अन्य दो बल्लेबाजों ने 40 से ज्यादा का निजी स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन
जवाब में अफगानिस्तान की बल्लेबाजी भी घातक रही। पहले ही ओवर में दो छक्के लगाकर अफगान ओपनर मोहम्मद शहजाद ने अपने इरादे बता दिए। इस बल्लेबाज ने अपनी पारी में 5 छक्के और 3 चौके जड़े। शहजाद ने महज 19 गेंदों में 44 रनों की धमाकेदार पारी खेली।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों ने 10 छक्के और 22 चौके लगाए। जबकि अफगानों के बल्ले से 9 छक्के 14 चौके निकले। अफगानिस्तान जैसी कमजोर टीम का अफ्रीका जैसी बड़ी टीम के खिलाफ शानदार प्रदर्शन टूर्नामेंट में आगे के लिए मनोबल बढ़ाने के लिए काफी है।