फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   South Africa withdraw from three-match T20I series in Pakistan

पाकिस्तान क्रिकेट को एक और झटका, अब दक्षिण अफ्रीकी टीम ने किया दौरे से इनकार

Fri, 14 Feb 2020 05:04 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 14 Feb 2020 05:04 PM IST
सार

  • दक्षिण अफ्रीका की टीम टी-20 सीरीज खेलने वाली थी
  • बाद में खेली जाएगी यह सीरीज
  • मार्च में दक्षिण अफ्रीकी टीम का है भारत दौरा

विज्ञापन
South Africa withdraw from three-match T20I series in Pakistan
दक्षिण अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अपनी जमीन पर अतंरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी के लिए जमकर मेहनत कर रहे पाकिस्तान को तगड़ा झटका लगा है। दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान का दौरा करने से मना कर दिया है। दक्षिण अफ्रीका की टीम टी-20 सीरीज खेलने के लिए पाकिस्तान जाने वाली थी।

विज्ञापन


इस दौरे के रद्द होने का कारण दक्षिण अफ्रीकी टीम के व्यस्त शेड्यूल को बताया जा रहा है। ईएसपीएन के अनुसार यह दौर बाद में आयोजित किया जाएगा और  इस सीरीज की समय और तारीख दोनों देश के क्रिकेट बोर्ड तय करेंगे।
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका की टीम में मार्च में भारत का दौरा करने वाली है। यहां उसे टीम इंडिया के खिलाफ तीन मैच की वन-डे सीरीज खेलनी है। भारत दौरे के ठीक के बाद ही प्रोटियाज को पाकिस्तान तीन मैच की टी-20 सीरीज खेलने के लिए जाना था। फिलहाल दक्षिण अफ्रीका की टीम इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज खेल रही है। इसके बाद वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी वह तीन टी-20 मैच की सीरीज की मेजबानी करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed