फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   South africa Weather, IND vs SA, 3rd Test Day 2: India vs South Africa Weather Forecast, Pitch Report Newlands Cricket Ground in Cape Town

IND vs SA, 3rd Test Day 2, South africa Weather: केपटाउन में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम, क्या भारतीय तेज गेंदबाजों को मिलेगी मदद

Wed, 12 Jan 2022 09:58 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 12 Jan 2022 09:58 AM IST
सार

केपटाउन टेस्ट में दूसरे दिन मौसम पूरी तरह से साफ रहने के आसार हैं। ऐसे में टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों को थोड़ा नुकसान हो सकता है, क्योंकि पहले दिन मैच शुरू होने से ठीक पहले हल्की बारिश हुई थी और इसका फायदा अफ्रीका को मिला था।

विज्ञापन
South africa Weather, IND vs SA, 3rd Test Day 2: India vs South Africa Weather Forecast, Pitch Report Newlands Cricket Ground in Cape Town
जोहानिसबर्ग में रुक-रुक कर बारिश हो रही है - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरे टेस्ट में मौसम साफ रहेगा। खासकर इस टेस्ट मैच के दूसरे दिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में भारतीय तेज गेंदबाजों को मेहनत करके विकेट निकालने होंगे। इस दिन मैदान के ऊपर बादल रहने की संभावना भी कम है। इसका मतलब है कि भारतीय तेज गेंदबाजों को मौसम से कोई मदद नहीं मिलेगी और उन्हें अपने दम पर अच्छी गेंदबाजी करके विकेट निकालने पड़ेंगे। हालांकि केपटाउन की पिच में तेज गेंदबाजों के लिए मदद रहती है और मैच की पहली पारी में भी यह देखने को मिला। 
विज्ञापन


यह मैच शुरू होने से ठीक पहले केपटाउन में हल्की बारिश हुई थी और पिच के साथ-साथ हवा में काफी नमी हो गई थी। दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों को इसका फायदा मिला और उन्होंने बड़ी आसानी ने भारत के ओपनिंग बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया। इसके बाद कोहली और पुजारा थोड़े समय के लिए लड़े पर पुजारा के आउट होने के बाद विराट अकेले रह गए और भारत पहली पारी में सिर्फ 223 रन ही बना पाया। 
विज्ञापन


मैच के दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम
केपटाउन में दूसरे दिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा और आसमान बादल भी नहीं रहेंगे। अच्छी धूप रहने से हालात बल्लेबाजों के अनुकूल होंगे और अफ्रीकी टीम को इसका फायदा मिल सकता है। हालांकि इस सीरीज में मौसम की भविष्यवाणी कई बार गलत साबित हुई है। ऐसे में अगर आसमान में बादल आ जाते हैं तो गेंद ज्यादा स्विंग होगी और भारतीय गेंदबाज इसका फायदा उठाकर एक बार फिर अफ्रीकी टीम को सस्ते में समेट सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाकी के तीन दिन कैसा रहेगा मौसम
केपटाउन के मैदान में 13 जनवरी को भी बारिश की संभावना बिल्कुल भी नहीं है। चौथे दिन 14 जनवरी को सिर्फ एक फीसदी बारिश के आसार है। वहीं, पांचवें दिन 15 जनवरी को यह बढ़कर सिर्फ 19 फीसद होता है। इससे यह साफ होता है कि केपटाउन में अब मौसम साफ रहेगा और बारिश खेल में बाधा नहीं बनेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed