{"_id":"6a36957fbba33609d7082d58","slug":"south-africa-w-vs-india-w-t20-world-cup-2026-playing-xi-dream-11-prediction-captain-vice-captain-players-2026-06-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND W vs SA W: जीत की हैट्रिक पर भारत की नजर, हरमनप्रीत रचेंगी इतिहास; T20 क्रिकेट में बनेगा नया विश्व रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND W vs SA W: जीत की हैट्रिक पर भारत की नजर, हरमनप्रीत रचेंगी इतिहास; T20 क्रिकेट में बनेगा नया विश्व रिकॉर्ड
Sat, 20 Jun 2026 07:00 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Sat, 20 Jun 2026 07:00 PM IST
सार
South Africa-W vs India-W T20 World Cup 2026 Playing 11 Prediction: भारतीय महिला टीम रविवार को महिला टी20 विश्व कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी, जहां उसकी नजर लगातार तीसरी जीत दर्ज कर सेमीफाइनल की दावेदारी मजबूत करने पर होगी। वहीं ,कप्तान हरमनप्रीत कौर अपने करियर का 200वां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलकर पुरुष और महिला क्रिकेट में यह उपलब्धि हासिल करने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन सकती हैं।
विज्ञापन
भारतीय महिला टीम
- फोटो : BCCI Women
विस्तार
महिला टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप-ए के मुकाबले में रविवार को भारतीय महिला टीम का सामना दक्षिण अफ्रीका महिला टीम से होगा। यह मैच मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा। लगातार दो शानदार जीत के साथ भारतीय टीम ग्रुप-ए में दूसरे स्थान पर काबिज है और उसकी नजर जीत की हैट्रिक लगाने पर होगी। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम भी पिछले मुकाबले में जीत दर्ज कर आत्मविश्वास से भरी हुई है।
विज्ञापन
भारतीय महिला टीम
- फोटो : BCCI Women
शानदार फॉर्म में भारतीय टीम
भारतीय महिला टीम ने टूर्नामेंट की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया पर 64 रन की बड़ी जीत के साथ की थी। इसके बाद नीदरलैंड्स के खिलाफ टीम ने 95 रन से शानदार जीत दर्ज की। भारत ने उस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 209 रन बनाए थे और फिर विपक्षी टीम को 114 रन पर समेट दिया था। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 47 गेंदों पर 74 रन की बेहतरीन पारी खेली थी।
दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका ने पहले मैच में हार झेलने के बाद जोरदार वापसी की। पाकिस्तान के खिलाफ टीम ने 127 रन का लक्ष्य 16.5 ओवर में हासिल करते हुए दो विकेट से जीत दर्ज की। ऑलराउंडर एनरी डर्कसेन ने 35 गेंदों पर 52 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

हरमनप्रीत कौर
- फोटो : BCCI Women (X)
हरमनप्रीत कौर के नाम दर्ज हो सकता है ऐतिहासिक रिकॉर्ड
इस मुकाबले में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका है। अगर वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैदान पर उतरती हैं तो यह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का 200वां टी20 मुकाबला होगा। इसके साथ ही हरमनप्रीत पुरुष और महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में 200 मैच खेलने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन जाएंगी। अभी तक किसी भी पुरुष या महिला क्रिकेटर ने यह उपलब्धि हासिल नहीं की है। पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग सबसे ज्यादा 163 मैच खेल चुके हैं, जबकि महिला क्रिकेट में हरमनप्रीत पहले से ही सबसे ज्यादा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली खिलाड़ी हैं।

महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा मैच
- हरमनप्रीत कौर - 199*
- सूजी बेट्स - 184
- डैनी व्याट - 182
- एलिस पेरी - 177
- स्मृति मंधाना - 168
- पॉल स्टर्लिंग -163
- रोहित शर्मा - 159
- जॉर्ज डॉकरेल - 157
- जोस बटलर - 155
- मोहम्मद नबी - 152
हरमनप्रीत कौर
- फोटो : BCCI Women
रन मशीन भी हैं हरमनप्रीत
हरमनप्रीत कौर ने अब तक 199 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की 178 पारियों में 4123 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 30.09 का रहा है। उनके नाम एक शतक और 17 अर्धशतक दर्ज हैं, जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 103 रन है। वह महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं।

महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक रन
- सूजी बेट्स - 4739 रन
- स्मृति मंधाना - 4475 रन
- हरमनप्रीत कौर - 4123 रन
- सोफी डिवाइन - 3786 रन
- चामरी अट्टापट्टू - 3783 रन
कैसी रहेगी पिच?
एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। हालांकि तेज गेंदबाजों को भी यहां अच्छी सहायता मिलती है। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 190 से 200 रन के बीच रहता है, जिससे एक हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद की जा रही है।
एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। हालांकि तेज गेंदबाजों को भी यहां अच्छी सहायता मिलती है। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 190 से 200 रन के बीच रहता है, जिससे एक हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद की जा रही है।
भारतीय महिला टीम
- फोटो : BCCI Women
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
भारत: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, कश्वी गौड़, नंदनी शर्मा।
दक्षिण अफ्रीका: एल. वोल्वार्ड्ट (कप्तान), सुने लूस, एनरी डर्कसेन, मारिजाने कैप, नाडिन डी क्लर्क, क्लो ट्रायन, कायला रेनेके, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), शबनीम इस्माइल, नॉनकुलुलेको मलाबा, अयाबोंगा खाका।