फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SA vs SL T20 Live Streaming, Telecast Channel: How, When and Where to Watch South Africa vs Sri Lanka World Cup T20 Match in India

SA vs SL WC T20 Live Streaming: दक्षिण अफ्रीका के सामने श्रीलंकाई चुनौती, कब, कहां और कैसे देखें मैच का लाइव प्रसारण

Sat, 30 Oct 2021 12:17 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 30 Oct 2021 12:17 AM IST
सार

टी-20 वर्ल्ड कप में शनिवार को पहला मुकाबला ग्रुप ए की दो टीम श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। ग्रुप ऑफ़ डेथ की इन दोनों टीमों के लिए सुपर 12 का अब तक का सफर मिलाजुला रहा है।

विज्ञापन
SA vs SL T20 Live Streaming, Telecast Channel: How, When and Where to Watch South Africa vs Sri Lanka World Cup T20 Match in India
दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका टी20 लाइव प्रसारण - फोटो : social media

विस्तार

टी-20 वर्ल्ड कप में शनिवार को पहला मुकाबला ग्रुप ए की दो टीम श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। ग्रुप ऑफ़ डेथ की इन दोनों टीमों के लिए सुपर 12 का अब तक का सफर मिलाजुला रहा है। दोनों ने यहां दो मैच खेले हैं और इसमें एक-एक जीत हासिल करते हुए अंक तालिका में क्रमश: तीसरे और चौथे नंबर पर काबिज हैं। दक्षिण अफ्रीका की टीम को पिछले मुकाबले में जहां जीत मिली वहीं श्रीलंका को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा। आइए जानते हैं मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकॉस्ट की सारी जानकारी।

विज्ञापन

कब खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका-श्रीलंका के बीच मुकाबला?

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2021 का 25वां मुकाबला दक्षिण अफ्रीका-श्रीलंका के बीच शनिवार यानी 30 अक्तूबर को खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां होगी दक्षिण अफ्रीका-श्रीलंका के बीच टी-20 की भिड़ंत?

यह मुकाबला शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

विज्ञापन

कितने बजे होगा मैच?

मैच के लिए टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 3 :00 बजे होगा और पहली गेंद 3:30 बजे डाली जाएगी।

कहां देख सकते हैं लाइव मैच?

दक्षिण अफ्रीका-श्रीलंका के बीच होने वाले इस मुकाबले को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं। हिंदी-अंग्रेजी के अलावा इसे अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भी देखा जा सकता है।

कहां देखें ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग?

मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग सब्सक्रिप्शन के साथ Disney+Hotstar पर देख सकते हैं। इसके अलावा मैच के लाइव अपडेट्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं। 

संभावित एकादश:

श्रीलंका:
पथुम निसानका, कुसल परेरा (विकेटकीपर), चरित असलांका, अविष्का फर्नांडो, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), चमिका करुणारत्ने, वनिन्दु हसरंगा, दुष्मंथा चमीरा, महेश थीक्षाना/अकीला धनंजय, लाहिरू कुमारा

दक्षिण अफ्रीका:
टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर) रीज़ा हेंड्रिक्स, एडेन मरकाम, रस्सी वैन डेर डूसन, डेविड मिलर, ड्वेन प्रीटोरियस, कागिसो रबाडा, केशव महाराज, एनरिक नॉर्टजे, तबरेज़ शम्सी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed