{"_id":"5fe74778b59f31245f2061fc","slug":"south-africa-vs-sri-lanka-1st-test-de-silva-injured-after-leading-sri-lankan-revival","type":"story","status":"publish","title_hn":"SAvsSL: बीच मैदान दर्द से कराहने लगे डि सिल्वा, रिटायर्ड हर्ट होकर लौटे पवेलियन ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SAvsSL: बीच मैदान दर्द से कराहने लगे डि सिल्वा, रिटायर्ड हर्ट होकर लौटे पवेलियन
Sat, 26 Dec 2020 07:53 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 26 Dec 2020 07:53 PM IST
विज्ञापन
धनंजय डि सिल्वा
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन श्रीलंका के घाकड़ बल्लेबाज धनंजय डि सिल्वा दर्द से कराहने लगे। इसके बाद उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटना पड़ा।
विज्ञापन
धनंजय डि सिल्वा और दिनेश चांदीमल की शानदार साझेदारियों की बदौलत श्रीलंका ने पहले टेस्ट में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। दोनों की इस शानदार साझेदारी में रूकावट तब आई जब डि सिल्वा 79 रन के स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके के साथ एक छक्का भी लगाया।
विज्ञापन
बता दें कि दोनों बल्लेबाजों के बीच 131 रनों की शतकीय साझेदारी हुई। दरअसल, चाय के विश्राम से लगभग आधे घंटे पहले तेजी से रन चुराने की कोशिश में उनके बाएं कूल्हे में तेज दर्द उठ गया। इसके बाद उन्हें मेडिकल गोल्फ कार्ट पर बैठाकर मैदान से बाहर ले जाया गया।
विज्ञापन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने खबर लिखे जाने तक 70.3 ओवर्स में पांच विकेट के नुकसान पर 296 रन बना लिए हैं। दसुन शनाका छह रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। श्रीलंका की तरफ से दिनेश चांदीमल ने 85 रन बनाए।