फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   south africa vs australia third test day one scorecard

पैट कमिन्स ने कराई कंगारू टीम की जोरदार वापसी, एल्गर ने जड़ा करियर का 11वां शतक

Fri, 23 Mar 2018 08:37 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 23 Mar 2018 08:37 AM IST
विज्ञापन
south africa vs australia third test day one scorecard
दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : file

दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन मेजबान टीम ने ओपनर डीन एल्गर के नाबाद 121 रन की बदौलत पहले दिन का खेल खत्म होने तक 8 विकेट गंवाकर 266 रन बना लिए हैं। एक समय मजबूत स्थिति में दिख रही प्रोटियाज को पैट कमिन्स ने दिन के तीसरे सत्र बिखेर कर रख दिया। 

विज्ञापन


द. अफ्रीका ने तीसरे सत्र की शुरुआत 3 विकेट पर 220 रन से आगे खेलना शुरू किया था। इसके बाद कमिन्स ने एबी डिविलियर्स (64), कप्तान फाफ डु प्लेसिस (5), तेम्बा वावुमा (1) और विकेटकीपर क्विंटन डिकाक (3) को जल्दी जल्दी आउट किया। 
विज्ञापन


अबतक के खेल में कमिन्स ने 64 रन देकर चार विकेट लिए हैं। लेकिन सुबह का खेल शुरू होने पर जोश हेजलवुड ने एडन मार्कराम को बिना खाता खोले ही पवेलियन जाने को मजबूर किया था। हेजलवुड ने इसके बाद लंच के तुरंत बाद अमला को भी पवेलियन भेजा। हेजलवुड ने अब तक 23 रन देकर दो विकेट लिए। इसके अलावा मिचेल स्टार्क और मिशेल मार्श के नाम एक-एक विकेट रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे दिन का खेल शुरू होने पर एल्गर के कंधों पर कागिसो रबाडा के साथ मिलकर टीम को मजबूत स्थिति तक पहुंचाने की होगी। उन्होंने इस मैच में अपने टेस्ट करियर का 11वां शतक जड़ा साथ ही टेस्ट मैचों में 3000 रन भी पूरे किए। इस मुकाम पर पहुंचने वाले वह 13वें दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed