फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   South Africa shocked as Duanne Olivier signs for Yorkshire

डुआने ओलिवर ने छोड़ा दक्षिण अफ्रीका का साथ, अब थामा इस टीम का हाथ

Wed, 27 Feb 2019 08:24 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Wed, 27 Feb 2019 08:24 AM IST
विज्ञापन
South Africa shocked as Duanne Olivier signs for Yorkshire
Duanne Olivier

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डुआने ओलिवर ने मंगलवार को अपनी टीम को छोड़ने का बड़ा फैसला लिया है। ओलिवर ने काउंटी टीम यॉर्कशायर के साथ तीन साल का करार किया है, जिसके चलते वह दक्षिण अफ्रीका की टीम में अपनी सेवा नहीं दे पाएंगे।

विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका को श्रीलंका के खिलाफ मिली टेस्ट सीरीज की शर्मनाक हार में डुआने ओलिवर टीम का हिस्सा थे। हाल ही में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ वन-डे क्रिकेट में डेब्यू किया था। ओलिवर ने दो वन-डे के बाद ही दक्षिण अफ्रीका की टीम का साथ छोड़ दिया।
विज्ञापन

 


 

ओलिवर ने पिछली कुछ टेस्ट सीरीज में शानदार गेंदबाजी की थी। पाकिस्तान के खिलाफ पिछले साल दिसंबर में खेली गई सीरीज में वह मैच विनर बनकर उभरे थे। सेंचुरियन टेस्ट में उन्होंने पहली पारी में 6 जबकि दूसरी पारी में 5 विकेट चटकाए थे।

इस मैच को दक्षिण अफ्रीका ने 6 विकेट से जीता था और डुआने ओलिवर को 11 विकेट लेने की वजह से प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। बता दें कि दक्षिण अफ्रीका की तरफ से ओलिवर ने 10 टेस्ट और 2 वन-डे मैच खेले हैं। टेस्ट मैच में उनके नाम 48, जबकि वन-डे में तीन विकेट दर्ज हैं।  टेस्ट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 37 रन देकर 6 विकेट रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed