फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   South Africa scored 218 runs loss of 5 Wickets against West indies at St Lucia test Dean Elgar hits 77 runs

WI vs SA: एल्गर के अर्धशतक से संभला दक्षिण अफ्रीका, पहले दिन 8 विकेट पर बनाए 218 रन

Sat, 19 Jun 2021 02:03 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंट लूसिया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंट लूसिया Published by: ओम. प्रकाश Updated Sat, 19 Jun 2021 02:03 PM IST
सार

वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टेेस्ट मैच मैच सेंट लूसिया में खेला जा रहा है। पहले दिन लड़खड़ाने के बाद साउथ अफ्रीका की पारी संभल गई। कप्तान डीन एल्गर ने कप्तानी पारी खेलते हुए 77 रन बनाए। 

विज्ञापन
South Africa scored 218 runs loss of 5 Wickets against West indies at St Lucia test Dean Elgar hits 77 runs
डीन एल्गर - फोटो : ICC@twitter

विस्तार

मेजबान वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच सेंट लूसिया के ग्रॉस आइलेट में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया। साउथ अफ्रीका की शुरुआत ठीक नहीं रही और पहला विकेट 1 रन पर गिर गया। वहीं मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने भी टीम को निराश किया। इसके बाद कप्तान डीन एल्गर ने मोर्चा संभाला। 

विज्ञापन


एल्गर ने इस मुकाबले में कप्तानी पारी खेलते हुए 77 रन बनाए। वह अब तक क्विंटन डिकॉक के साथ 79 रनों की साझेदारी की। डि कॉक 59 रन बनाकर मैदान पर डटे हैं। दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट पर 218 रन बनाये ।
विज्ञापन


इस मैच कई बार उतार चढ़ाव देखने को मिला। कैरेबियाई तेज गेंदबाजों के खिलाफ साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए। एक समय पर दक्षिण अफ्रीका के तीन विकेट 37 रन पर गिर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले टेस्ट में नाबाद 141 रन बनाने वाले डिकॉक ने नाबाद 59 रन बनाकर नाबाद हैं। खराब रोशनी के कारण खेल जल्दी समाप्त करना पड़ा। उस समय वियान मूल्डर दूसरे छोर पर 2 रन बनाकर खेल रहे थे।


एल्गर ने बतौर कप्तान अपना पहला अर्धशतक 147 गेंद में पूरा किया । उन्हें काइल मायर्सेने आफ स्टम्प से बाहर जाती गेंद पर बोल्ड किया। दूसरी ओर डिकॉक ने अपना 22वां टेस्ट अर्धशतक 89 गेंद में पूरा किया। वेस्टइंडीज की तरफ से शेनन गैब्रिएल 2 विकेट ले चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed