{"_id":"6332c4cfdbcd690edb3b5ae0","slug":"south-africa-s-keshav-maharaj-visits-sree-padmanabhaswamy-temple-wishes-happy-navratri-to-fans-ind-vs-sa-2022","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Keshav Maharaj: नवरात्रि में धोती पहनकर मंदिर पहुंचा दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी, लिखा- जय माता दी, शुभ नवरात्रि","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Keshav Maharaj: नवरात्रि में धोती पहनकर मंदिर पहुंचा दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी, लिखा- जय माता दी, शुभ नवरात्रि
Tue, 27 Sep 2022 03:25 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 27 Sep 2022 03:25 PM IST
सार
दक्षिण अफ्रीका के स्पिन गेंदबाज केशव महाराज ने भारत पहुंचने के बाद माता रानी के दर्शन किए और वहां की फोटो भी शेयर की। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, जय माता दी।
विज्ञापन
केशव महाराज
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत के खिलाफ तीन टी20 और तीन वनडे मैच की सीरीज खेलने के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम भारत पहुंच चुकी है। टी20 सीरीज की शुरुआत 28 सितंबर से होगी। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के स्पिन गेंदबाज केशव महाराज मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने पूजा अर्चना की और लुंगी पहनकर फोटो शेयर की। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं और लिखा जय माता दी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वह तिरुवनंतपुरम के पद्मानंद स्वामी मंदिर पहुंचे थे।
केशव महाराज की यह धोती वाली फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लोगों ने उनकी पोस्ट पर कमेंट करते हुए उन्हें नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। केशव भारतीय मूल के हैं और हिंदू धर्म में उनकी गहरी आस्था है। उन्हें भारतीय रीति रिवाज भी काफी पसंद हैं और इस बारे में काफी कुछ जानते हैं।
Women's Asia Cup: 18 साल पहले दो टीमों के साथ हुई थी महिला एशिया कप की शुरुआत, 2012 में बदल गया था फॉर्मेट

उत्तरप्रदेश में रहते थे पूर्वज
केशव महाराज के पूर्वज एक समय पर यूपी के सुल्तानपुर में रहते थे। 1874 में अंग्रेज उन्हें मजदूरी कराने के लिए दक्षिण अफ्रीका ले गए थे। इसके बाद ये लोग वहीं बस गए। केशव का जन्म वहीं हुआ और उन्होंने अपने करियर की शुरुआत तेज गेंदबाज के रूप में की थी। हालांकि, बाद में वह बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज बन गए। केशव की एक बहन है, जिनकी शादी श्रीलंका के रहने वाले एक व्यक्ति से हुई है। केशव के पिता आत्मानंद भी क्रिकेट खेलते थे। वह दक्षिण अफ्रीका के घरेलू क्रिकेट में सक्रिय रहे। हालांकि, वह कभी भी दक्षिण अफ्रीका के लिए टेस्ट क्रिकेट नहीं खेल पाए। उनके दादा भी क्रिकेटर थे, लेकिन उन्हें देश के लिए खेलने का मौका नहीं मिला। केशव का परिवार लंबे समय से दक्षिण अफ्रीका में रह रहा है, लेकिन वह भारतीय रीति रिवाज के अनुसार सभी त्योहार मनाते हैं।
Babar Azam On Roger Federer: रोजर फेडरर को पहचान नहीं पाए बाबर आजम, हंसते हुए कहा- क्या नाम है यार..
28 सितंबर को दक्षिण अफ्रीका से पहला मैच
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 28 सितंबर को है। यह मैच तिरुवनंतपुरम में है। इसके बाद भारत और दक्षिण अफ्रीका को गुवाहाटी और इंदौर में खेलना है। टी20 सीरीज के बाद दोनों टीमें तीन वनडे मैच भी खेलेंगी। वनडे सीरीज का पहला मुकाबला छह अक्तूबर को लखनऊ में होगा। इसके बाद दूसरा मैच नौ अक्तूबर को रांची और तीसरा मैच 11 अक्तूबर को दिल्ली में होगा।