पाकिस्तान के खिलाफ दक्षिण अफ्रीकी टी-20 टीम की घोषणा, शीर्ष खिलाड़ी को आराम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण अफ्रीका ने मंगलवार को पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए अपनी 18 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी। इस 18 सदस्यीय टीम में क्विंटन डीकॉक, रासी वैन डेर डूसन, कागिसो रबाडा, लुंगी एन्गिडी और एनरिच नोर्टजे जैसे शीर्ष खिलाड़ियों को शामिल नहीं किया गया है। ये सभी खिलाड़ी दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलकर स्वदेश वापस लौट जाएंगे।
बता दें कि टीम की कमान हेनरिच क्लासेन के हाथों में है। वह पहली बार टीम की कमान संभालेंगे। इसके अलावा कुछ अनकैप्ड खिलाड़ियों को भी इस टीम में जगह दी गई है। बता दें कि पाकिस्तान दौरे पर दक्षिण अफ्रीकी टीम को दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है, जिसका पहला मुकाबला 26 जनवरी (कराची) से शुरू होगा।
वहीं, दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट रावलपिंडी में चार से खेला जाएगा। दो टेस्ट मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज भी खेली जाएगी, जिसका पहला मुकाबला 11 फरवरी को लाहौर में खेला जाएगा।
Heinrich Klaasen will captain the Proteas’ T20 squad in the three-match series against Pakistan in Lahore from 11-14 February 2021. He will lead the national team for the first time.👏#PAKvSA #SeeUsOnThePitch pic.twitter.com/oShxJA6prX
— Cricket South Africa (@OfficialCSA) January 19, 2021
पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका का पूरा स्क्वॉडः
हेनरिच क्लासेन (कप्तान), नंद्रे बर्गर, ओकुहेल सेले, जूनियर डाला, ब्योर्न फोर्टुइन, रीजा हेंड्रिक्स, जॉर्ज लिंडे, जामनमैन मालन, डेविड मिलर, एंडिले फेहलुकवेओ, ड्वाइन प्रिटोरियस, रेयान रिकाल्टन, तबरेज शम्सी, लूथो सिप्लामला, जॉन-जॉन स्मट्स, पाइट वैन बिलजोन, ग्लेंटन स्टुअरमैन, जैक्स स्नीमैन।