फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   South Africa name uncapped Daryn Dupavillon and Ottniel Baartman in Pakistan Test squad

पाकिस्तान के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका टेस्ट टीम का एलान, 14 साल में पहली बार करेगी दौरा

Fri, 08 Jan 2021 06:19 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 08 Jan 2021 06:19 PM IST
विज्ञापन
South Africa name uncapped Daryn Dupavillon and Ottniel Baartman in Pakistan Test squad
दक्षिण अफ्रीका टेस्ट टीम - फोटो : social media

दक्षिण अफ्रीका ने शुक्रवार को पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 21 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया। इस टीम में डेरिन डुपाविलन और ओटनियेल बार्टमैन जैसे नए खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। वहीं, अनुभवी तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा और हरफनमौला ड्वेन प्रिटोरियस की भी टीम में वापसी हुई है। ये दोनों चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नहीं खेले थे।

विज्ञापन


बता दें कि दक्षिण अफ्रीकी टीम 14 साल में पहली बार पाकिस्तान का दौरा कर रही है। 2007 के बाद यह पहली बार होगा कि दक्षिण अफ्रीका पाकिस्तान का दौरा करेगी। दरअसल, दक्षिण अफ्रीका की टीम 16 जनवरी को कराची पहुंचेगी और 26 जनवरी से नेशनल स्टेडियम में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच से पहले क्वारंटीन रहेगी। यह टेस्ट सीरीज आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप का हिस्सा होगी, जिसका दूसरा टेस्ट चार फरवरी से रावलपिंडी में शुरू होगा। इसके बाद लाहौर में तीन मैचों टी-20 सीरीज भी खेली जाएगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि जब पिछले साल दिसंबर में इस दौरे का एलान हुआ था तब क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) के निदेशक ग्रीम स्मिथ ने कहा था, यह देखना संतोषजनक है कि कई देश पाकिस्तान लौट रहे हैं। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका उन देशों में गिने जाने से खुश है. मैंने एक बार से ज्यादा पाकिस्तान का दौरा किया है और मैं अपने अनुभव से कह सकता हूं कि पाकिस्तान के लोग क्रिकेट को लेकर कितने जुनूनी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका टेस्ट टीम: 
क्विंटन डीकॉक (कप्तान), टेम्बा बावुमा, एडेन मार्करम, फाफ डुप्लेसिस, डीन एल्गर, कागिसो रबाडा, ड्वाइन प्रीटोरियस, केशव महाराज, लुंगी एन्गिडी, रस्सी वैन डेर डूसन, एनरिच नॉर्टजे, वियन मूलर, बेउर हेंड्रिक्स, काइल वेरिन, सेरेल इरवे, कीगन पीटरसेन, लूथो सिपामला, तबरेज शम्सी, जॉर्ज लिंडे, डेरिन डुपाविलन, ओटनियेल बार्टमैन। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed