फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   south africa made ??the unique record against pakistan in first test

द. अफ्रीका ने बनाया '11' का अनोखा रिकॉर्ड

Mon, 04 Feb 2013 05:41 PM IST
जोहांसबर्ग/एजेंसी
जोहांसबर्ग/एजेंसी Updated Mon, 04 Feb 2013 05:41 PM IST
विज्ञापन
south africa made ??the unique record against pakistan in first test

द. अफ्रीका ने अपने घरेलू मैदान पर पाकिस्तान को पहले टेस्ट में 211 रनों से रौंदते हुए कई अनोखे रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए है। पहले टेस्ट में तेज गेंदबाज डेल स्टेन, विकेटकीपर ए बी डीविलियर्स और दक्षिण अफ्रीकी टीम ने इस जीत के के बाद '11' अंकों का दिलचस्प आंकड़ा अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को पहले टेस्ट में 211 रन से पराजित किया जिसमें स्टेन ने मैच में 60 रन देकर कुल 11 विकेट हासिल किए जबकि विकेटकीपर डीविलियर्स ने एक मैच में 11 कैच लपककर विश्व रिकार्ड की बराबरी की।
विज्ञापन


फुल स्कोरकॉर्ड के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेन ने मैच में 11 विकेट लेकर अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। स्टेन के 60 रन पर 11 विकेट का प्रदर्शन एक टेस्ट में सबसे कम रन देकर 11 विकेट लेने का पांचवां सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।


ऑस्ट्रेलिया के बर्ट इरोनमोंगर ने फरवरी 1932 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 24 रन पर 11 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के ही अर्नी तोशाक ने नवंबर 1947 में भारत के खिलाफ् 31 रन पर 11 विकेट, इंग्लैंड के टोनी लोक ने अगस्त 1957 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 48 रन पर 11 विकेट और न्यूजीलैंड के रिचर्ड हेडली ने फरवरी 1976 में भारत के खिलाफ् 58 रन पर 11 विकेट लिए थे।

डीविलियर्स ने पाकिस्तान की पहली पारी में छह और दूसरी पारी में पांच कैच लपककर मैच में कुल 11 कैच लपके और इंग्लैंड के जैक रसेल के इसी मैदान पर नवंबर 1995 के दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 11 कैच लपकने के विश्व रिकार्ड की बराबरी की। डीविलियर्स इसके साथ ही एक टेस्ट में 10 कैच लपकने वाले और शतक बनाने वाले पहले विकेटकीपर भी बन गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed