{"_id":"6283cb84009acb6b390ee1a7","slug":"south-africa-cricketer-zubayr-hamza-suspended-for-nine-months-violated-doping-rules","type":"story","status":"publish","title_hn":"Zubayr Hamza: दक्षिण अफ्रीका के जुबैर हमजा नौ महीनों के लिए निलंबित, डोपिंग नियमों का किया था उल्लंघन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Zubayr Hamza: दक्षिण अफ्रीका के जुबैर हमजा नौ महीनों के लिए निलंबित, डोपिंग नियमों का किया था उल्लंघन
Tue, 17 May 2022 09:51 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Tue, 17 May 2022 09:51 PM IST
सार
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने डोपिंग निरोधक नियमों का उल्लंघन करने वाले दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज जुबैर हमजा को नौ महीने तक क्रिकेट से जुड़ी हर गतिविधि से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
जुबैर हमजा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने डोपिंग निरोधक नियमों का उल्लंघन करने वाले दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज जुबैर हमजा को नौ महीने तक क्रिकेट से जुड़ी हर गतिविधि से निलंबित कर दिया।
हमजा ने दक्षिण अफ्रीका के पार्ल में 17 जनवरी 2022 को टूर्नामेंट से इतर नमूने दिए थे जिनमें प्रतिबंधित पदार्थ फुरोसेमाइड केअंश पाए गए जो वाडा की प्रतिबंधित सूची में शामिल हैं। उन्होंने निलंबन की बात स्वीकार की लिहाजा उन पर 22 मार्च 2022 से प्रतिबंध लगाया गया है जो 22 दिसंबर 2022 तक जारी रहेगा।
इसके साथ ही 17 जनवरी से 22 मार्च 2022 तक उनका व्यक्तिगत प्रदर्शन अमान्य हो गया है। हमजा ने अब तक दक्षिण अफ्रीका के लिए छह टेस्ट और एक वनडे खेला है । उन्हें 31 रन (25 और छह) गंवाने पड़ेंगे जो इस अवधि में उन्होंने बनाए हैं।