फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   South africa cricket team making plans to tackle indian cricket team during tour says enoch nkwe

दक्षिण अफ्रीकी टीम बना रही है रणनीति, भारत में विराट सेना के खिलाफ करेगी इस्तेमाल

Fri, 06 Sep 2019 08:00 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 06 Sep 2019 08:00 AM IST
विज्ञापन
South africa cricket team making plans to tackle indian cricket team during tour says enoch nkwe
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : BCCI

दक्षिण अफ्रीका के हाल में नियुक्त अंतरिम टीम निदेशक इनोक एनक्के ने कहा कि वह अगले हफ्ते शुरू हो रहे भारत के कठिन दौरे पर ‘सर्वश्रेष्ठ रणनीति’ तैयार करने में जी-जान से जुटे हैं। विश्व कप में कोच ओटिस गिब्सन के साथ निराशाजनक अभियान के बाद एनक्के को नियुक्त किया गया था। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में 15 सितंबर से टी-20 सीरीज के साथ शुरू हो रहे दौरे से पहले काफी काम किया जा चुका है। बृहस्पतिवार को टीम की रवानगी से पहले उन्होंने कहा, ‘भारत में सर्वश्रेष्ठ रणनीति क्या रहेगी, इसे ढूंढने के लिए काफी कुछ हो रहा है। ’

विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘काफी काम किया जा रहा है और यह सभी के लिए रोमांचक चुनौती है। इसके लिए काफी घंटे लग रहे हैं जिसमें सहयोगी स्टाफ से बातचीत हो रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि टीम के लिए सही चीजें तैयार की जा सकें।’ तीन मैचों की टी-20 सीरीरज के बाद दो अक्तूबर से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होगी। इसी के अंतर्गत पूर्व ऑलराउंडर लांस क्लूजनर को टी-20 सीरीज के लिए बल्लेबाजी सलाहकार बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed