फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   south africa complete pakistan series clean sweep

दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान का क्लीन स्वीप किया

Mon, 25 Feb 2013 12:08 AM IST
सेंचुरियन/खेल डेस्क
सेंचुरियन/खेल डेस्क Updated Mon, 25 Feb 2013 12:08 AM IST
विज्ञापन
south africa complete pakistan series clean sweep

तेज गेंदबाज डेल स्टेन की घातक गेंदबाजी से दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान का तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप कर दिया। मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने आखिरी टेस्ट मैच के सिर्फ तीसरे ही दिन पाकिस्तान टीम को पारी और 18 रन से हराकर सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली।

विज्ञापन


पहली पारी में 409 रन बनाने वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम ने पाकिस्तान को पहली पारी में 156 रन पर समेटकर फालोऑन खेलने के लिए मजबूर कर दिया था। दूसरी पारी में भी पाक बल्लेबाज बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सके और टीम 235 रन पर सिमट गई। स्टेन ने चार विकेट चटकाए।
विज्ञापन


सुबह पाकिस्तान टीम ने दूसरी पारी एक विकेट पर 14 रन से आगे बढ़ाई। इमरान फरहत (43) और सरफराज अहमद (40) के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज ज्यादा देर विकेट पर नहीं टिक सका। अपने आगाज टेस्ट में कुल नौ विकेट चटकाने वाले पेसर काइली अबोटे ‘मैन ऑफ द मैच’ बने। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed