{"_id":"6557996e63c732f84403be76","slug":"south-africa-coach-does-not-care-about-ind-vs-aus-final-said-right-time-for-india-to-win-trophy-wc-2023-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS Final: दक्षिण अफ्रीका के कोच को फाइनल की परवाह नहीं, बोले- भारत के लिए ट्रॉफी जीतने का यही सही समय","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS Final: दक्षिण अफ्रीका के कोच को फाइनल की परवाह नहीं, बोले- भारत के लिए ट्रॉफी जीतने का यही सही समय
Fri, 17 Nov 2023 10:18 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Fri, 17 Nov 2023 10:18 PM IST
सार
भारत ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल का टिकट कटाया है। वहीं, कंगारू टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत हासिल की। अब 20 साल बाद खिताबी मुकाबले में दोनों टीमें एक बार फिर से आमने-सामने होंगी।
विज्ञापन
रॉब वाल्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण अफ्रीका के पांचवीं बार विश्वकप के सेमीफाइनल में हारने से निराश उसके मुख्य कोच रॉब वाल्टर फाइनल नहीं देखेंगे। अफ्रीकी टीम को ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे सेमीफाइनल में तीन विकेट से हराया था। दक्षिण अफ्रीका पांचवीं बार सेमीफाइनल में हारा। उसके कोच का मानना है कि टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ टीम भारत के लिए ट्रॉफी जीतने का यह उचित समय है।
भारत ने मौजूदा विश्वकप में अपने सभी 10 मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई है जहां रविवार को अहमदाबाद में उसका सामना पांच बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से होगा। वाल्टर ने दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका की ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार के बाद कहा, ''ईमानदारी से कहूं तो इसकी एक प्रतिशत संभावना है कि मैं (फाइनल) देखूंगा। और इससे भी अधिक ईमानदारी से कहूं तो, मुझे वास्तव में कोई परवाह नहीं है।''
वाल्टर ने हालांकि तुरंत ही कहा कि भारत के लिए घरेलू मैदान पर ट्रॉफी जितना उचित होगा। उन्होंने कहा,''जाहिर तौर पर, क्योंकि विश्वकप भारत में खेला जा रहा है तो यह मेजबान देश के लिए हमेशा अच्छा होता है कि वह विश्वकप जीते। यहां के माहौल को देखते हुए मुझे लगता है कि भारत का ट्रॉफी जीतना ही उचित होगा।''
विज्ञापन
भारत ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराया था
भारत ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल का टिकट कटाया है। वहीं, कंगारू टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत हासिल की। अब 20 साल बाद खिताबी मुकाबले में दोनों टीमें एक बार फिर से आमने-सामने होंगी। तब ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 125 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया था।
बदला लेने पर टीम इंडिया की नजर
भारत की नजर 2003 में मिली हार का बदला लेने पर है। उसने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल में मिली हार का बदला ले लिया था। अब उसकी नजर एक और बदले पर है। टीम इंडिया अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया को पटखनी देकर 20 साल पहले फाइनल में मिली हार का बदला लेना चाहेगी।