फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिर क्यों 19 साल पुराना ब्लेजर पहनकर दुनिया के सामने आए BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली?

Wed, 23 Oct 2019 06:11 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 23 Oct 2019 06:11 PM IST
विज्ञापन
Sourav Ganguly wears his India blazer on 1st day as BCCI president
सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली भले ही बुधवार को बीसीसीआई के 39वें अध्यक्ष बन गए, लेकिन अभी भी उन्हें पुरानी चीजों से काफी प्यार है। मुंबई में बोर्ड की सालाना आम सभा बैठक में दादा के नाम से मशहूर गांगुली ने दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली। इस दौरान वो जो ब्लेजर पहने थे, दरअसल वो ब्लेजर काफी पुराना और बेहद खास था।


 

Sourav Ganguly wears his India blazer on 1st day as BCCI president
सौरव गांगुली - फोटो : ANI

गांगुली ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बुधवार को बैठक में वो ब्लेजर पहने थे, जो उन्हें टीम इंडिया के कप्तान बनाए जाने पर मिला था। अध्यक्ष पद की कुर्सी संभालने के बाद जब मीडिया ने उनसे ब्लेजर को लेकर सवाल किया तो गांगुली ने बताया, 'मुझे यह ब्लेजर तब मिला था, जब मैं भारतीय टीम का कप्तान नियुक्त हुआ था। इसलिए इस खास मौके पर मैंने इसे पहनने का फैसला किया। मगर मुझे यह अहसास ही नहीं हुआ कि यह अब ढीला हो चुका है।'

Sourav Ganguly wears his India blazer on 1st day as BCCI president
सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि सौरव गांगुली पांच साल तक भारतीय कप्तान पद की जिम्मेदारी संभाली थी। मोहम्मद अजहरुद्दीन के बाद साल 2000 में गांगुली को भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया था। बतौर कप्तान उन्होंने टीम को जीतना सिखाया। भारतीय टीम में उनका अहम योगदान रहा है। संन्यास के बाद शायद ही उन्हें यह ब्लेजर पहनने का मौका होगा। मगर बीसीसीआई के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने के इस खास मौके पर 'दादा' पुराने ब्लेजर को पहनना उचित समझा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sourav Ganguly wears his India blazer on 1st day as BCCI president
सौरव गांगुली - फोटो : ट्विटर

दादा के नाम से मशहूर गांगुली दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई के अध्यक्ष पद संभालने के साथ ही सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में बोर्ड का कामकाज देख रही प्रशासकों की समिति (सीओए) का कार्यकाल भी खत्म हो गया है। अब बोर्ड से जुड़े सभी कामकाज बीसीसीआई के चुने हुए नए प्रतिनिधि ही संभालेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed