फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एमएस धोनी के नाम पर मिल रहा ऑनलाइन धोखा, चुराई जा सकती है निजी जानकारी

Wed, 23 Oct 2019 05:59 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 23 Oct 2019 05:59 PM IST
विज्ञापन
MS Dhoni is the most dangerous celebrity to search online in India according to Macaffe report
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

भारत के दिग्गज बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी दुनियाभर में सबसे पसंदीदा खिलाड़ियों में शुमार हैं। धोनी लोकप्रियता के मामले में विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर से भी आगे हैं, जिसका खुलासा हाल ही में एक सर्वे में किया गया था इसलिए फैन्स में उनके बारे में जानने की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। मगर अब धोनी के बारे में गूगल पर सर्च करना खतरनाक साबित हो सकता है।

MS Dhoni is the most dangerous celebrity to search online in India according to Macaffe report
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

जी हां, एक सर्वेक्षण के मुताबिक धोनी के बारे में कोई जानकारी तलाशने पर खतरनाक वायरस आपके इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को नुकसान पहुंचा सकते हैं। साइबर-सुरक्षा कंपनी मकैफे की एक वार्षिक रिपोर्ट में पता चला है कि धोनी का नाम ऑनलाइन खोज करने वाले हस्तियों में सबसे खतरनाक है।

MS Dhoni is the most dangerous celebrity to search online in India according to Macaffe report
MS Dhoni - फोटो : social Media
धोनी के प्रशंसक इंटरनेट पर अपने सुपरस्टार की तस्वीरों और वीडियो के लिए लगातार सर्च करते रहते हैं, इस बीच वो कभी-कभी ऐसी साइट पर पहुंच जाते हैं जहां उनकी निजी जानकारी खतरे में आ जाती है। धोनी के अलावा मकैफे द्वारा जारी इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर, गौतम गुलाटी, सनी लियोनी, राधिका आप्टे, श्रद्धा कपूर, हरमनप्रीत कौर, पीवी सिंधु और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नाम भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
MS Dhoni is the most dangerous celebrity to search online in India according to Macaffe report
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

मकैफे इंडिया के वाइस प्रेजिडेंट ऑफ इंजीनियरिंग और मैनेजिंग डायरेक्टर वेंकट कृष्णपुर का कहना है कि महेंद्र सिंह धोनी की लोकप्रियता का फायदा साइबरक्रिमिनल उठा रहे है। ये यूजर्स की डिवाइस पर वायरस अटैक करते हैं जो मालवेयर इंस्टॉल कर व्यक्तिगत जानकारी एवं पासवर्ड चुरा सकते हैं।

विज्ञापन
MS Dhoni is the most dangerous celebrity to search online in India according to Macaffe report
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

धोनी फिलहाल आईसीसी विश्व कप 2019 के बाद से ही टीम का हिस्सा नहीं है। धोनी को मंगलवार को रांची में भारत और दक्षिण अफ्रीका के मैच के बाद भारतीय ड्रेसिंग रूम में देखा गया था। रांची में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पारी और 202 रनों से मात देते हुए सीरीज पर 3-0 से जीत दर्ज की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed