फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sourav ganguly wave t shirt against england in netwest series 2002 at lost

बर्थडे स्पेशल: जब फिरंगियों को धूल चटाकर 'दादा' ने लहराई थी टी-शर्ट, आज तक नहीं भूले अंग्रेज

Sun, 08 Jul 2018 09:04 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 08 Jul 2018 09:04 AM IST
विज्ञापन
sourav ganguly wave t shirt against england in netwest series 2002 at lost
sourav ganguly

टीम इंडिया पूर्व कप्तान सौरव गांगुली आज अपना 46वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। 8 जुलाई को कोलकाता में जन्मे इस महान क्रिकेटर ने क्रिकेट के कई बेहतरीन रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। गांगुली के पूरे करियर में एक मैच ऐसा भी जिसके बारे में चर्चा किए बिना उनकी महानता के किस्से गढ़ना बेईमानी होगी। इस मैच को आज तक न फैंस भूल पाए और न ही अंग्रेज।

विज्ञापन


13 जुलाई 2002 को सौरव गांगुली की अगुवाई में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को हराकर नेटवेस्ट सीरीज अपने नाम की थी। इस मैच में जीत के बाद दादा ने अपनी टी-शर्ट उतारकर जश्न मनाया था। ये भारतीय क्रिकेट के इतिहास का वो पल था जहां भारत ने अंग्रेजों को उनकी स्लेजिंग करारा जवाब दिया था।
विज्ञापन


दरअसल गांगुली इंग्लिश टीम के एक खिलाड़ी से इतनी खुन्नस खाए बैठे थे कि उन्होंने बिना किसी की परवाह किए भरे स्टेडियम टी-शर्ट उतरी और पूरे जोश के साथ उसे लहराना शुरू कर दिया। साल 2002 में इंग्लैंड के एंड्र्यू फ्लिंटॉफ ने भारत में वानखेड़े में जीत के बाद टी-शर्ट उतारकर दौड़ लगाई थी और गांगुली को नीचा दिखाने की कोशिश की थी। जिसके बाद दादा ने इंग्लैंड को उसी के घर में हराकर जीत दर्ज की और फ्लिंटॉफ को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

sourav ganguly wave t shirt against england in netwest series 2002 at lost
ganguly

इस मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 325 रनों का स्कोर खड़ा किया था। जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही और 146 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे। लेकिन उसके बाद सिक्सर किंग युवराज सिंह और मोहम्मद कैफ ने शानदार बल्लेबाज कर भारत को जीत दिलाने में बेहद अहम रोल निभाया था। मोहम्मद कैफ ने इस मैच में नाबाद 87 रनों की पारी खेली थी।

इस मैच में दादा ने भी शानदार पारी खेली थी। उन्होंने 43 गेंदों में 10 चौके व 1 छक्के की मदद से 60 रन बनाए थे। युवराज सिंह ने 63 गेंदों में 69 रन बनाए थे। मैच जीतने के बाद सौरव गांगुली के टी-शर्ट उतारने पर बवाल हो गया था। कई क्रिकेटरों ने दादा की इस हरकत की आलोचना की थी। हालांकि दादा ने इसका करारा जवाब दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed