{"_id":"576946024f1c1bf013b48248","slug":"sourav-ganguly-says-won-t-repeat-mistake-of-greg-chappell-appointment-for-coach","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गांगुली बोले, चैपल वाली गलती नहीं दोहराएंगे इस बार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
गांगुली बोले, चैपल वाली गलती नहीं दोहराएंगे इस बार
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 21 Jun 2016 07:23 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty
टीम इंडिया के नए कोच के चयन के लिए जब क्रिकेट समिति अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है तो ऐसे में समिति में शामिल गांगुली ने कहा है कि वो पुरानी गलती नहीं दोहराएंगे।
आज से लगभग 11 साल पहले टीम इंडिया की कमान सौरव गांगुली के हाथों में थी और उनकी तूती भारतीय क्रिकेट में जमकर बोलती थी। इसका अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि उनके ही कहने पर बीसीसीआई ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ग्रेग चैपल को भारतीय टीम का कोच बनाया गया था। लेकिन उसके बाद कप्तान गांगुली और कोच चैपल के बीच जो कुछ हुआ उसे सभी जानते हैं। दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ। झगड़ा ड्रेसिंग रूम में बाहर भी होने लगा, गांगुली की कप्तानी भी चली गई।
अब गांगुली बोर्ड की उस क्रिकेट सलाहकार समिति का हिस्सा हैं जिनका काम टीम के नए कोच का चुनाव करना है। इस समिति में गांगुली के अलावा वीवीएस लक्ष्मण और सचिन तेंदुलकर हैं।
विज्ञापन
पूर्व कप्तान गांगुली ने अपनी किताब 'ए सेंचुरी इज नॉट इनफ' की लॉचिंग के अवसर पर कहा, "मेरे पास एक बार कोच चुनने का मौका था। मुझे लगा कि 2005 की घटना के बाद से मुझे फिर ऐसा मौका नहीं मिलेगा। लेकिन मैं किस्मतवाला हूं कि मुझे मौका मिला। मैंने एक बार चैपल का इंटरव्यू लिया था लेकिन वह बहुत शानदार साबित नहीं हुआ।"

Trending Videos
इस बार कई लोग के साथ चुनना है नया कोच
Sachin Tendulkar
सौरव गांगुली को लगता है कि समिति इस बार एक सही फैसला लेगी। उन्होंने कहा, "उम्मीद है कि हम लोग इस समय सही साबित होंगे। इस बार किस्मत से मेरे साथ सचिन (तेंदुलकर), वीवीएस (लक्ष्मण), बीसीसीआई सचिव (अजय शिर्के) और बीसीसीआई प्रमुख अनुराग ठाकुर का सपोर्ट है। हम एक साथ बैठकर सही उम्मीदवार का चयन करेंगे।"
पूर्व कप्तान ने माना कि वह कुछ समय पहले तक कोच बनने के बारे में सोच रहे थे। उन्होंने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो ढाई साल पहले मैं खुद को इसके लिए सोच रहा था और मैं बनना भी चाहता था। लेकिन आज मैं सेलेक्टर्स में से एक हूं। यही जीवन है। मैंने ऐसा कोई इंटरव्यू नहीं दिया है लेकिन भविष्य दूंगा ऐसी उम्मीद है।"