फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sourav Ganguly says final match of the IPL will be played in Mumbai

IPL 2020: आईपीएल में पहली बार कनकशन और थर्ड अंपायर नोबॉल

Mon, 27 Jan 2020 07:12 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 27 Jan 2020 07:12 PM IST
विज्ञापन
Sourav Ganguly says final match of the IPL will be played in Mumbai
सौरव गांगुली - फोटो : ANI

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने सोमवार को कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का फाइनल मुकाबला मुंबई में ही खेला जाएगा। 29 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल के 13वें सीजन का खिताबी मुकाबला 24 मई को मुंबई में खेला जाएगा। 

विज्ञापन

 
इसके साथ ही सोमवार को बैठक में आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल ने मैचों के समय में कोई बदलाव का फैसला नहीं किया। इसके मुताबिक दिन के दूसरे मैच रात 8 बजे से ही शुरू होंगे। इन मैचों को रात साढ़े 7 से शुरू करने को लेकर काफी दबाव था, लेकिन गवर्निंग काउंसिल ने इसमें बदलाव करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं होगा मैचों के समय में बदलाव

Sourav Ganguly says final match of the IPL will be played in Mumbai
सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि, इससे पहले अटकलें लगाई जा रही थीं कि आईपीएल के अगले सीजन का फाइनल मैच अहमदाबाद में खेला जा सकता है। इसके अलावा चैरिटी के लिए आईपीएल शुरू होने से पहले सभी शीर्ष अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के बीच एक ऑल स्टार्स गेम भी खेला जाएगा।

आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक के बाद गांगुली ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, 'आईपीएल के रात वाले मैचों के समय में कोई बदलाव नहीं होगा। साढ़े 7 बजे मैचों को शुरू करने को लेकर चर्चा हुई, लेकिन ऐसा नहीं होने जा रहा है।' उन्होंने साथ ही बताया कि केवल पांच ही डबल हेडर (शाम 4 बजे और 8 बजे) मैच खेले जाएंगे।

आईपीएल में पहली बार कनकशन और थर्ड अंपायर नोबॉल  

पहली बार कनक्शन (स्थानापन्न बल्लेबाज) और थर्ड अंपायर नियम लागू होगा। पिछले कुछ अर्से से क्रिकेटरों के बल्लेबाजी करते समय चोटिल होने की घटनाएं बढी है। पिछले साल टेस्ट क्रिकेट में भी इससे जुड़े नए नियम लागू किए गए।

एशेज टेस्ट के पांचवें दिन इसी नियम के तहत मार्नस लाबुशेन को स्टीव स्मिथ की जगह ऑस्ट्रेलियाई टीम में उतारा गया। अब मैदानी अंपायरों की जगह नोबॉल पर फैसला तीसरा अंपायर लेगा। भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज के दौरान यह प्रयोग किया गया था।
 

ऑलस्टार मैच भी होगा

वहीं बीसीसीआई एक चैरिटी के लिए आईपीएल शुरू होने से पहले सभी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के बीच एक 'ऑल स्टार मैच' कराएगा। गांगुली ने कहा, 'यह आईपीएल शुरू होने से तीन दिन पहले आईपीएल ऑलस्टार मैच होगा। यह मैच अहमदाबाद में नहीं होगा क्योंकि अभी वह स्टेडियम तैयार नहीं है। हमने अभी तय नहीं किया है कि चैरिटी किसे की जाएगी।' 

राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख राहुल द्रविड़ के साथ बैठक के बारे में पूछने पर गांगुली ने कहा कि इस बारे में विस्तार से बातचीत की गई है । उन्होंने कहा, 'हम एनसीए पर आहार विशेषज्ञ और बायोमैकेनिक्स गेंदबाजी कोच नियुक्त करेंगे।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed