इस टूर्नामेंट की मेजबानी ने मेरी आंखे खोल दी : सौरव गांगुली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और मौजूदा क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (कैब) अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स पर वर्ल्ड टी20 2016 का आयोजन उनके जीवन का सबसे बड़ा अनुभव रहा है।
बता दें कि गांगुली को सितंबर 2015 में जगमोहन डालमिया के निधन के बाद अगले साल की शुरुआत में कैब अध्यक्ष बनाया गया था। पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा कि प्रशासक की भूमिका उनके लिए आंख खोलने वाली थी।
गांगुली ने कैब के वार्षिक पुरस्कार समारोह में कहा, 'मैंने भले ही 400 से अधिक इंटरनेशनल मैच खेले हो, लेकिन निश्चित तौर पर कहूंगा कि 2016 वर्ल्ड टी20 टूर्नामेंट की मेजबानी जीवन का सबसे बड़ा अनुभव है और यह आंखें खोलने वाला था। पिछले साल ईडन गार्डन्स ने वर्ल्ड टी20 के फाइनल सहित टूर्नामेंट के पांच मैचों का आयोजन किया था। याद हो कि वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को हराकर यह टूर्नामेंट जीता था।
गांगुली ने झूलन गोस्वामी के सामने खोला बड़ा राज
गांगुली ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तारीफ की और याद किया कि धर्मशाला में विरोधी प्रदर्शन के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड टी20 मुकाबला ईडन गार्डन्स पर स्थानांतरित करने में उन्होंने कितना समर्थन दिया।
कैब अध्यक्ष ने कहा, 'मुझे याद है कि आईसीसी का फोन आया और उन्होंने ईडन गार्डन्स के भारत-पाक मैच की मेजबानी के लिए तैयार होने के बारे में पूछा। वह (ममता) कहीं और किसी कार्यक्रम के बीच में थी और मैंने उन्हें एसएमएस भेजा। काफी दूर होने के बावजूद उन्होंने तुरंत जवाब दिया। 45 मिनट के भीतर मुझे उनके कार्यालय से आश्वासन पत्र मिला कि राज्य हर जरूरी सुरक्षा मुहैया कराने को तैयार है।'
वहीं तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी को सम्मानित करते हुए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपलब्धि के बारे में गांगुली ने कहा, मुझे अब भी रविवार को हुए विश्व कप फाइनल याद है। मेरी मां ने पिछली बार क्रिकेट मैच तब देखा था जब मैं खेलता था और अगली बार तब देखा जब आप खेले। वह मेरे साथ बैठीं थीं और कह रही थी कि मैं उम्मीद करती हूं कि झूलन जीते। कोई बात नहीं आपको महिला विश्व टी20 (अगले साल) में एक और मौका मिलेगा।'