WI Inning
35/1 (4 ov)
Target: 224
Shimron Hetmyer 22(12)*
Kamil Pooran 5 (7)
WI need 189 runs in 16.0 remaining overs
{"_id":"6359603f524738118b3e31e6","slug":"sourav-ganguly-said-hopefully-bcci-will-sort-out-indian-team-s-food-problem-at-t20-world-cup","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 WC: भारतीय टीम को ठंडा खाना मिलने पर बोले गांगुली- उम्मीद है बीसीसीआई टीम की समस्या सुलझा लेगी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 WC: भारतीय टीम को ठंडा खाना मिलने पर बोले गांगुली- उम्मीद है बीसीसीआई टीम की समस्या सुलझा लेगी
Wed, 26 Oct 2022 09:58 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 26 Oct 2022 09:58 PM IST
सार
सिडनी में भारतीय टीम को खराब खाना मिलने के मामले में सौरव गांगुली ने कहा है कि उम्मीद है कि बीसीसीआई इस समस्या को जल्द ही सुलझा लेगी।
विज्ञापन
सौरव गांगुली
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली का कहना है कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड ऑस्ट्रेलिया में भारतीय खिलाड़ियों के खाने की समस्या को आसानी से सुलझा लेगा। गांगुली ने कलकत्ता स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट्स क्लब में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "मुझे यकीन है कि बीसीसीआई इसे सुलझा लेगा।"
भारतीय टीम को मंगलवार के दिन सिडनी में अभ्यास सत्र के बाद ठंडी सैंडविच और मसालेदार छोले के साथ दालें परोसी गई थीं। ऐसे में कई भारतीय खिलाड़ियों ने यह खाना खाने से मना कर दिया और अपने होटल के कमरे में खाना मंगा लिया। इस मामले पर अब बवाल हो रहा है और ऑस्ट्रेलिया के साथ ही आईसीसी की भी आलोचना हो रही है। आईसीसी की तरफ से इस मामले पर सफाई भी आ चुकी है, लेकिन गांगुली का मानना है कि बीसीसीआई आसानी से इसे सुलझा सकता है।

Isha Negi: ऋषभ पंत की गर्लफ्रेंड ने ठुकराई फैन की मांग, लिखा- ये मैं कर लेती हूं उसे...
विज्ञापन
Trending Videos
भारत गुरुवार को अपना दूसरा टी20 वर्ल्ड कप मैच नीदरलैंड से खेलेगा। इससे पहले बातचीत के दौरान गांगुली ने टी20 विश्व कप में आयरलैंड की इंग्लैंड पर शानदार जीत के बारे में भी बात की। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर आयरलैंड ने डकवर्थ-लुईस नियम के तहत इंग्लैंड को पांच रन से हराकर बड़ा उलटफेर किया।
गांगुली ने इसे 'छोटा मैच' करार देते हुए कहा, 'यह वास्तविक परिणाम नहीं है, मुझे यकीन है कि वे वापसी करेंगे। बारिश होने पर आप कुछ नहीं कर सकते।' गांगुली ने कलकत्ता स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट्स क्लब के पुनर्निर्मित मैदान टेंट में राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेता सौरव घोषाल और अचिता शुली के साथ-साथ बंगाल के अन्य खेल हस्तियों को सम्मानित किया।

IND vs NED T20 Live Streaming: पाकिस्तान को पीटने के बाद नीदरलैंड से खेलेगा भारत, जानें कब और कहां देखें मैच
गांगुली ने कहा, "ये एथलीट एक पदक के लिए पूरे साल की कड़ी मेहनत करते हैं। मुझे याद है कि जब मैं छोटा था तो सीएसजेसी के वार्षिक पुरस्कार हासिल करना मेरा लक्ष्य रहता था।"गांगुली ने बंगाल के पूर्व कप्तान मनोज तिवारी को भी सम्मानित किया, जिन्होंने राज्य के खेल मंत्री बनने के बाद क्रिकेट में वापसी की और दो शतक और दो अर्धशतक जमाए। तिवारी ने पिछले सीजन में बंगाल को रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 36 वर्षीय तिवारी ने कहा, "मेरा एक सपना है - बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी जीतना। मैं अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हूं, इसलिए मैं अपनी लड़ाई जारी रख रहा हूं।"