फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sourav Ganguly's support for increasing the salary of the players

खिलाड़ियों की सैलरी बढ़ाने को लेकर 'दादा' ने दिया बड़ा बयान, कहा- मुझे मिलते थे 30 हजार

Sat, 02 Dec 2017 08:30 AM IST
amarujala.com-presented by: विकास कुमार
amarujala.com-presented by: विकास कुमार Updated Sat, 02 Dec 2017 08:30 AM IST
विज्ञापन
Sourav Ganguly's support for increasing the salary of the players
सौरव गांगुली - फोटो : Cricket Country
टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक और बंगाल क्रिकेट के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने क्रिकेटरों के वेतन बढ़ाए जाने की वकालत की है। उन्होंने कहा कि अगर बीसीसीआई की कमाई में बढ़ोतरी हो रही है तो इसका फायदा खिलाड़ियों को भी मिलना चाहिए। 
विज्ञापन


इस बीच भारतीय कप्तान विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी समेत अन्य खिलाड़ियों के वेतन में बढ़ोतरी की मांग को गुरुवार को प्रशासकों की समिति (सीओए) ने मान लिया है।  
विज्ञापन


एक मीडिया कॉन्फ्रेंस के दौरान गांगुली ने कहा कि बिल्कुल खिलाड़ियों के वेतन में बढ़ोतरी होनी चाहिए। जब बोर्ड की कमाई में लगातार इजाफा हो रहा है तो खिलाड़ियों को भी उसमें हिस्सा मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य के बोर्डों को खिलाड़ियों का ख्याल रखना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः BCCI पर गिरी गाज, CCI ने लगाया 52.24 लाख करोड़ रुपए का जुर्माना 


उन्होंने कहा कि किसी भी खिलाड़ी का करियर 15 साल की ही होता है और तो और ज्यादातर खिलाड़ी तो 15 साल खेल भी नहीं पाते हैं। इसलिए मैं खिलाड़ियों की सैलरी बढ़ाने का पूरजोर समर्थन करता हूं। 

गांगुली ने बताया कि जब मुझे 1991 में ऑस्ट्रेलिया का पूरा दौरा करने के लिए 30 हजार रुपए मिले थे। लेकिन जब मैंने क्रिकेट से संन्यास लिया तो इसमें बहुत बड़ा बदलाव आ चुका था। आज बीसीसीआई जिस तरह से खिलाड़ियों का ध्यान रखती है वो काबिले तारीफ है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed